अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भगवान को लगाया गया छप्पन भोग, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भगवान को लगाया गया छप्पन भोग, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


Last Updated:

Ayodhya News: जब प्रभु राम लंका विजय प्राप्त कर अयोध्या आए थे तो अयोध्या वासियों ने विभिन्न प्रकार के पकवान का भोग लगाया था और उन्हें खिलाया था इसी परंपरा को अब कलयुग में भी मठ मंदिरों में निभाया जा रहा है. खास बात यह है कि मथुरा और वृंदावन में इस पर्व को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम देखने को मिली दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों में विशेष आयोजन किया गया. इस दौरान भगवान को छप्पन भोग सहित सैकड़ों प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए. खास बात यह है कि मथुरा और वृंदावन में इस पर्व को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है.

अवध की परंपरा में इसे अन्नकूट महोत्सव का रूप दिया जाता है. इस दौरान मठ मंदिरों में विराजमान रामलला सरकार को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. कहा जाता है कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जब प्रभु राम लंका विजय प्राप्त कर अयोध्या आए थे, तो अयोध्या वासियों ने विभिन्न प्रकार के पकवान का भोग लगाया था और उन्हें खिलाया था. इसी परंपरा को अब कलयुग में भी मठ मंदिरों में निभाया जा रहा है.

भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग
खास बात यह है कि अयोध्या के लगभग 10000 से ज्यादा मठ मंदिरों में आज भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया है और देश-दुनिया से लाखों की संख्या में भक्त भी इस महोत्सव में शामिल होकर भगवान का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता भी है कि आज के दिन अयोध्या के मठ मंदिरों का प्रसाद ग्रहण करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. वहीं प्रभु राम और माता जानकी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
इस महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंचे. मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला. अन्नकूट महोत्सव के धार्मिक महत्व को बताते हुए साकेत भवन के पीठाधीश्वर सीताराम दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिन और सात रात तक अपनी उंगली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी.

पकवान और मिष्ठान अर्पित किए जाने की परंपरा
इसके बाद भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया. वहीं भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर भरत जी द्वारा विभिन्न प्रकार के पकवान और मिष्ठान अर्पित किए जाने की परंपरा का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.

श्रद्धा और उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव
वहीं हनुमान किला के पीठाधीश्वर परशुराम दास ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के साथ भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और बाद में इस प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाता है. उन्होंने कहा कि देशभर में यह पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.



Source link