XAT 2027 में बड़े बदलाव, XLRI ने बढ़ाईं HRM की 60 सीटें; 6 दिसंबर तक करें आवेदन

XAT 2027 में बड़े बदलाव, XLRI ने बढ़ाईं HRM की 60 सीटें; 6 दिसंबर तक करें आवेदन


Last Updated:

XAT 2027 : XLRI जमशेदपुर ने XAT 2027 परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ PGDM-HRM की सीटें 180 से बढ़ाकर 240 कर दी हैं. XAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है. परीक्षा 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी.

Zoom

XAT 2027 : अनुत्तरित प्रश्नों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है.

XAT 2027 : जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) जमशेदपुर ने आगामी जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2027 में कुछ अहम बदलाओं की घोषणा की है. नोटिस के अनुसार, बदलाव XAT परीक्षा पैटर्न, सीटों, बिजनेस स्कूल में एडमिशन के अवसरों में किया गया है. इसके अलावा XAT 2027 के लिए 11 नवंबर 2026 तक आवेदन करके XAT 2025 और XAT 2026 के प्रश्न पत्र और उनकी आंसर-की भी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है.

XLRI ने बिना किसी पेनल्टी के अनुत्तरित प्रश्नों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है. इससे उम्मीदवारों को यह योजना बनाने में मदद मिलेगी कि किन प्रश्न को सॉल्व करना है और किन्हें छोड़ देना है.

XLRI ने बढ़ाई सीटें और इंस्टीट्यूट

इस वर्ष, XLRI जमशेदपुर में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है; PGDM-HRM प्रोग्राम में सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 240 कर दी गई है. इसके साथ ही, HR पेशेवर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 60 अतिरिक्त सीटें भी जोड़ी गई हैं. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने XAT 2027 के लिए 17 नए XAT एसोसिएट संस्थानों को भी जोड़ा है. इससे उम्मीदवारों को और अधिक संस्थानों और मैनेजमेंट प्रोग्राम्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.

कब होगी XAT 2027 परीक्षा

XAT परीक्षा 3 जनवरी 2027 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (तीन घंटे के लिए) आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे. इस परीक्षा में चार सेक्शन होते हैं: वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग (VALR), डिसीजन मेकिंग (DM), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डेटा इंटरप्रिटेशन (QA & DI), और जनरल नॉलेज (GK). हर सेक्शन में प्रश्नों की संख्या अलग-अलग होती है.



Source link