MP Aaj Ka Mausam: भोपाल-इंदौर में गिरा पारा, सुबह धुंध और रात में ठिठुरन, जानिए आज का मौसम

MP Aaj Ka Mausam: भोपाल-इंदौर में गिरा पारा, सुबह धुंध और रात में ठिठुरन, जानिए आज का मौसम


Last Updated:

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है और कटनी का करौंदी प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 15 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में कितना गिर सकता है. आइए जान लेते हैं आईएमडी का ताजा अपडेट्स…

Zoom

MP Aaj Ka Mausam 9 November 2026: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक तेज कर दी है. रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर रात ठिठुरन महसूस होने लगी है. कई शहरों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है. भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है.

कटनी जिले का करौंदी क्षेत्र प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है. यहां रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की जानकारी सामने आई है. सबसे खास बात यह है कि करौंदी में ठंड का असर प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा महसूस किया जा रहा है.

15 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
एमपी के मौसम में बदलाव का असर कई जिलों में दिख रहा है. बीती रात 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा…

शहर- न्यूनतम तापमान
कटनी का करौंदी-11.4°C
इंदौर- 12.5°Cशहडोल का कल्याणपुर- 12.4°C
भोपाल- 13.2°C
अमरकंटक- 13.2°C
पचमढ़ी- 12.6°C
रायसेन- 12.6°C
इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है.

अगले तीन दिनों में गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे रात के साथ सुबह भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है.

वहीं, प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है. खासकर ग्वालियर-चंबल में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिन में धूप, रात में ठिठुरन
फिलहाल, प्रदेश में दिन और रात के मौसम में अंतर बना हुआ है. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद ठंड बढ़ जाती है. मौसम के इस बदलाव को देखते हुए सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है. नवंबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश में सर्दी का असर और तेज होने के संकेत हैं. आने वाले दिनों में तापमान में आने वाली गिरावट से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हो सकता है.



Source link