Bank Holiday Today: आज SBI और ICICI समेत इन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

Bank Holiday Today: आज SBI और ICICI समेत इन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट


दिवाली के त्योहार के बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें. आज 9 नवंबर 2026 को देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण कुछ राज्यों और शहरों में बैंकिंग सर्विसेस नहीं मिलेंगी. इस छुट्टी का असर सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों पर पड़ेगा. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) शामिल हैं.

हालांकि, बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को पैसों के लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. आप घर बैठे पैसे भेजने, बिल भरने और खाते से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं. आज किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और नवंबर में आगे कब-कब बैंक की छुट्टी होगी.

आज 9 नवंबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार, सोमवार को देश के 9 शहरों में बैंक ब्रांच ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी. इनमें शामिल हैं-

  • अगरतला
  • भोपाल
  • चंडीगढ़
  • गंगटोक
  • गुवाहाटी
  • इंफाल
  • जयपुर
  • कानपुर
  • लखनऊ

इन शहरों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य सरकारी व प्राइवेट बैंकों की ब्रांच में कामकाज नहीं होगा.

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. इस महीने की छुट्टियों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

तारीख शहर और छुट्टी का कारण
10 नवंबर अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, देहरादून, नागपुर समेत कई शहरों में बाली प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा
11 नवंबर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में लक्ष्मी पूजा, भाई दूज और अन्य त्योहार
13 नवंबर शिलॉन्ग में वांगला फेस्टिवल
14 नवंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार
15 नवंबर पूरे देश में रविवार
16 नवंबर पटना और रांची में छठ पूजा
20 नवंबर देहरादून में इगास-बग्वाल
22 नवंबर पूरे देश में रविवार
23 नवंबर शिलॉन्ग में सेंग कुट स्नेम
24 नवंबर नई दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा
27 नवंबर बेंगलुरु में कनकदास जयंती
28 नवंबर पूरे देश में चौथा शनिवार
29 नवंबर पूरे देश में रविवार

ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपनी शाखा से जानकारी प्राप्त कर लें.

बैंक बंद होने पर कैसे करें पैसों का लेनदेन?

बैंक की शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे. छुट्टी के दिन भी कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं. Google Pay, PhonePe, Paytm और बैंक के यूपीआई ऐप से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा खाते का बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और बिल भरने जैसे काम कर सकते हैं. डेबिट कार्ड से जरूरत के मुताबिक नकदी निकाल सकते हैं. ऑनलाइन माध्यम से बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, नकद जमा करने, चेक जमा कराने और बैंक ब्रांच में होने वाले दूसरे कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है.



Source link