Last Updated:
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने बचपन की दिवाली की सुनहरी यादों को ताजा किया है. उन्होंने दिल खोलकर बताया कि उनके लिए अब त्योहार मनाने का तरीका कितना बदल चुका है. बाबिल के मुताबिक, बचपन में जहां दिवाली का मतलब पापा इरफान खान की चुलबुली कहानियों, घर में तैरती मिठाइयों की खुशबू और दोस्तों संग बेपरवाह मस्ती से हुआ करता था, वहीं अब वह शोर-शराबे से दूर परिवार और करीबी दोस्तों संग सुकून के पल बिताना ज्यादा पसंद करते हैं.
नई दिल्ली. दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बचपन की दिवाली से जुड़ी अपनी कुछ बेहद खूबसूरत यादों को ताजा किया है. उन्होंने बताया कि बचपन में उनके लिए दिवाली का मतलब सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि घर में फिजाओं में तैरती देसी मिठाइयों की खुशबू, दोस्तों के साथ बेपरवाह मस्ती और पापा इरफान खान के साथ बिताए अनमोल पल थे. बाबिल के मुताबिक, अपने पिता के साथ दिवाली पर बिताया गया हर लम्हा आज भी उनके दिल के सबसे करीब है. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
आईएएनएस से बातचीत में बाबिल खान ने कहा कि अब समय के साथ दिवाली मनाने का उनका अंदाज काफी बदल गया है. अब वह बड़े जश्न और शोर-शराबे के बजाय करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताना पसंद करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
बाबिल खान ने कहा, ‘बचपन में दिवाली का अपना ही जादू होता था. त्योहार से कई दिन पहले ही पूरे घर में मिठाइयों की खुशबू फैल जाती थी. दोस्तों के साथ इधर-उधर भागना, रात के खाने से पहले कितनी मिठाइयां खाने को मिल सकती हैं, इस पर मोलभाव करना और बाबा को अपने मजाकिया अंदाज और कहानियों से पूरे कमरे को रोशन करते देखना, ये सब उस समय की खास यादें हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
Add News18 as
Preferred Source on Google
बाबिल ने बताया कि अब दिवाली का माहौल उनके लिए पहले से काफी शांत और सुकून भरा हो गया है. अब बाहर का शोर कम हो गया है और मन की गर्माहट ज्यादा मायने रखती है. अब त्योहार का मतलब बहुत ज्यादा भागदौड़ या शोर-शराबा नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
उन्होंने कहा, ‘मैं घर में ऐसा सुकून भरा माहौल बनाना पसंद करता हूं, जहां करीबी दोस्त और परिवार के लोग आराम से बैठ सकें. सभी अपने जूते उतारकर कालीन पर बैठें, अच्छा संगीत सुनें, साथ में खाना खाएं और सुबह के शुरुआती घंटों तक बातें करते रहें.’ (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
बाबिल के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्मों में अपने सफर की शुरुआत कैमरा असिस्टेंट के तौर पर की थी. वह बॉलीवुड फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ से जुड़े थे. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अन्विता दत्त की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कला’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)
साल 2023 में बाबिल फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में दिखाई दिए. इसमें उन्होंने जूही चावला के बेटे सिद्धार्थ मेनन का किरदार निभाया था. इसके बाद वह वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में नजर आए. भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित इस सीरीज में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, केके मेनन और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में थे. मई 2025 में बाबिल उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. (फोटो साभार: Instagram@babil.i.k)