Last Updated:
हरियाणा के नूंह में बिरयानी की रेहड़ी लगाने के किराये को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्र
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के सौंख अड्डे पर दुकान के सामने बिरयानी की रेहड़ी लगाने के किराये को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया. इस दौरान कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलें भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं.
जानकारी के अनुसार यह घटना नूंह तावडू रोड पर हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले. कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है. इस दौरान वहां से गुजर रहे कई राहगीरों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही.
सूचना मिलने पर सदर थाना नूंह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ते रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और जाम को खुलवाया.
घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.फिलहाल पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारू करवाया. इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.