Last Updated:
बॉलीवुड के बच्चन परिवार की दिवाली की रौनक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इस साल की दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में परिवार के कई सदस्य एक साथ त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन तस्वीरों में एक चेहरा नजर नहीं आया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की निगाहें टिक गईं.
नई दिल्ली. नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहती हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में उतनी चर्चा नहीं करती हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में नव्या के साथ मां श्वेता बच्चन, मामा अभिषेक बच्चन, भाई अगस्त्य नंदा और कजिन आराध्या बच्चन नजर आईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
नव्या नवेली नंदा की इन फोटोज से ऐश्वर्या राय गायब रहीं. वो परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं. उनकी गैर-मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. नव्या की पोस्ट सामने आने के बाद लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर दिवाली के इस पारिवारिक जश्न में ऐश्वर्या कहां थीं?(फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके की कई तस्वीरें साझा कीं जिनमें पूरा परिवार दिख रहा है. इन फोटोज में ऐश्वर्या की गैर-मौजूदगी अब लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वहीं तस्वीरों में बच्चन परिवार के सेलिब्रेशन की झलक दिखी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक फोटो में अगस्त्य अपनी छोटी बहन आराध्या को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में अभिषेक और श्वेता साथ में त्योहार का आनंद लेते और फुलझड़ियां जलाते दिखाई दे रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
अगस्त्य नंदा अपनी कजिन आराध्या के साथ ट्विनिंग करते दिखे. दोनों ने ऑफ व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे. नव्या ने दोनों भाई-बहन की साथ में फोटो शेयर की है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
नव्या की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन इन तस्वीरों में क्यों नहीं हैं. किसी ने लिखा, ‘ऐश्वर्या कहां हैं?’ तो किसी ने सवाल किया कि वह बच्चन परिवार की तस्वीरों में अक्सर क्यों नजर नहीं आतीं. कुछ यूजर्स ने यह भी जानना चाहा कि क्या ऐश्वर्या ने अभिषेक और आराध्या के साथ अलग से दिवाली मनाई है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)
इससे पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार उनके परिवार के फंक्शन्स से गायब रही हैं. हालांकि अभी लेटेस्ट दिवाली फंक्शन में ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में स्पॉट किया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम navyananda)