दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, जेम‍िमा रोड्रिग्‍स की वापसी, स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में करेंगी कप्‍तानी

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, जेम‍िमा रोड्रिग्‍स की वापसी, स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में करेंगी कप्‍तानी


नई द‍िल्‍ली. चोट से उबरकर फिट हुईं जेमिमा रोड्रिग्स की भारतीय टीम में वापसी हो गई है.  बीसीसीआई ने अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूपों के दौरे के लिए सोमवार को टीम का ऐलान कर द‍िया. चयनकर्ताओं ने आजमाए हुए खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी तीनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है. स्मृति मंधाना तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी.

भारतीय महिला टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. एकमात्र टेस्ट मैच नौ दिसंबर से गक्बेरहा में खेला जाएगा. इसके बाद 16 से 22 दिसंबर तक पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में एकदिवसीय मैच होंगे. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 से 30 दिसंबर तक बेनोनी और पोटचेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे.

जेमिमा पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझ रही थीं जिसके कारण वह एशिया कप, एशियाई खेलों और हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू शृंखला में नहीं खेल पाई थीं.

भारतीय टीम इस प्रकार है:

टेस्ट टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

एकदिवसीय टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे.



Source link