क्या बिहार में BM समीकरण सेट करना चाहते हैं प्रशांत किशोर? समझें ब्राह्मणों को नसीहत के सियासी मायने

क्या बिहार में BM समीकरण सेट करना चाहते हैं प्रशांत किशोर? समझें ब्राह्मणों को नसीहत के सियासी मायने


पटना. बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से चुनावी नतीजों को प्रभावित करते रहे हैं. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दरभंगा में ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. उन्होंने ब्राह्मण मतदाताओं से अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने को कहा और सवाल उठाया कि आखिर वे मुसलमानों का विरोध क्यों कर रहे हैं? इससे उन्हें क्या हासिल हो रहा है? उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशांत किशोर ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं के बीच पुराने रिश्ते को फिर मजबूत करना चाहते हैं? क्या इसके जरिए बिहार में एक नया राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश हो रही है?

दरभंगा के महिनाम गांव में आयोजित ‘मैथिल बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी’ में प्रशांत किशोर ने दावा किया कि एक समय ब्राह्मण नेताओं को मुस्लिम मतदाताओं का भी समर्थन मिलता था. उन्होंने कहा कि मुस्लिम मतदाता ब्राह्मण नेताओं को वोट देते थे और उन्हें ‘गुरुजी’ कहकर सम्मान देते थे. प्रशांत किशोर के मुताबिक, पहले ब्राह्मण नेताओं को 18 से 20 प्रतिशत तक मुस्लिम वोट मिलते थे, लेकिन बीजेपी का झंडा उठाने और सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करने से यह समर्थन कम हुआ.

उन्होंने सवाल किया कि आखिर ब्राह्मण समाज की मुसलमानों से क्या लड़ाई है? उनका कहना था कि जब दोनों समुदायों के बीच किसी तरह का सीधा विवाद नहीं है, तो फिर विरोध की राजनीति क्यों की जा रही है? प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण मतदाताओं को समझाने की कोशिश की कि किसी दूसरे समुदाय से दूरी बनाकर राजनीतिक फायदा हासिल नहीं किया जा सकता.

क्या ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ की जमीन तैयार कर रहे हैं PK?

प्रशांत किशोर के बयान का सबसे अहम राजनीतिक पहलू यही है. उन्होंने ब्राह्मण समाज से मुसलमानों का विरोध छोड़ने और पुराने सामाजिक रिश्तों पर विचार करने की अपील की है. उनका संदेश है कि किसी समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करने से राजनीतिक फायदा नहीं मिलता, बल्कि पहले से मिलने वाला समर्थन भी खत्म हो सकता है. बिहार में मुस्लिम मतदाता एक महत्वपूर्ण चुनावी समूह हैं. वहीं ब्राह्मण समाज की सामाजिक और राजनीतिक मौजूदगी भी खासकर मिथिलांचल समेत कई क्षेत्रों में रही है. ऐसे में दोनों समुदायों के बीच राजनीतिक तालमेल बनता है तो कुछ सीटों पर चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकता है.

प्रशांत किशोर इसी संभावना की ओर इशारा करते दिखते हैं. वह ब्राह्मण मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए दूसरे समुदाय से टकराव जरूरी नहीं है.

बीजेपी के साथ ब्राह्मणों की नजदीकी पर भी निशाना

प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में बीजेपी के साथ ब्राह्मण समाज की राजनीतिक नजदीकी पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने बीजेपी का झंडा उठाया और सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी. इससे मुस्लिम मतदाता उनसे दूर हो गए. इस बयान का राजनीतिक संदेश साफ है. प्रशांत किशोर ब्राह्मण मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी एक राजनीतिक दल के साथ खड़े होने का मतलब दूसरे समुदाय से दुश्मनी रखना नहीं है. उनके मुताबिक, समाज को यह भी देखना चाहिए कि उसकी राजनीतिक पसंद से शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति में कितना सुधार हुआ है.

‘कलम और किताब आपकी ताकत है, फरसा नहीं’

प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को उसकी परंपरा की याद दिलाते हुए कहा कि उसकी असली ताकत फरसा चलाने में नहीं, बल्कि कलम और किताब में है. उन्होंने शिक्षा, ज्ञान और बौद्धिक परंपरा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने मिथिला की ऐतिहासिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र कभी विद्वानों की धरती के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यहां के युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. उनका कहना था कि समाज को अपनी पुरानी शैक्षणिक परंपरा को मजबूत करना चाहिए और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए.

इस तरह प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में दो संदेश दिए. पहला, ब्राह्मण समाज को दूसरे समुदायों से टकराव की राजनीति से बाहर निकलना चाहिए. दूसरा, उसे अपनी पहचान शिक्षा, ज्ञान और आर्थिक मजबूती से जोड़नी चाहिए.

सांसद-विधायक होने के बाद भी हालात क्यों नहीं बदले?

संगोष्ठी में एक व्यक्ति ने प्रशांत किशोर से जन सुराज की ओर से ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की. इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि जब इलाके में विधायक भी ब्राह्मण हैं और सांसद भी ब्राह्मण हैं, तो फिर समाज की आर्थिक स्थिति में बदलाव क्यों नहीं आया? उनका तर्क था कि केवल अपनी जाति के उम्मीदवार को चुनाव जिताने से समाज की समस्याएं दूर नहीं हो सकतीं. इसके लिए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर काम करना होगा. इस सवाल के जरिए प्रशांत किशोर ने जातीय प्रतिनिधित्व की राजनीति पर भी निशाना साधा.

दरअसल, वह ब्राह्मण समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि राजनीतिक पदों पर अपनी जाति के लोगों की मौजूदगी को ही विकास का पैमाना नहीं माना जा सकता. समाज के आम लोगों की जिंदगी में बदलाव कितना आया, इसका हि



Source link