कैंसर रोगियों को बड़ी राहत, 137 दवाओं के दाम 50% घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू  

कैंसर रोगियों को बड़ी राहत, 137 दवाओं के दाम 50% घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू  


होमताजा खबरदेश

कैंसर रोगियों को बड़ी राहत, 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू  

Last Updated:

नेशनल फार्मास्‍यूट‍िकल प्राइस‍िंंग अथॉर‍िटी ने कैंसर रोगियों को राहत देते हुए 137 दवाओं के दाम 50 प्रतिशत तक घटा दिए हैं. नई कीमतें 9 नवंबर से लागू हो गई हैं, जिससे मरीजों को सालाना करीब 3,540 करोड़ रुपये की बचत होगी.

Zoom

कैंसर रोगियों को बड़ी राहत, 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू.

दिवाली के तुरंत बाद भारत सरकार ने कैंसर रोगियों को बड़ी राहत दी है. कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटा दिए गए हैं. आज यानि 9 नवंबर से नई कीमतें लागू कर दी गई हैं. एनपीपीए ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन की लिमिट तय कर दी है. इन कीमतों में करीब 50 फीसदी तक की कटौती की गई है, इससे 50 हजार रुपये की दवा अब सिर्फ 25 हजार रुपये में मिलेगी.

नेशनल फार्मास्‍यूट‍िकल प्राइस‍िंंग अथॉर‍िटी ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर यानी आज से नई कीमतें लागू कर दी गई हैं. 85 फार्मा कंपनियों ने 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के संशोधित दाम जारी कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक 679 ब्रांड्स की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है. जबकि कुछ दवाओं की कीमतों में अधिकतम 96.45 फीसदी तक की कमी की गई है. एक अनुमान के मुताबिक कैंसर की एक लाख रुपये की दवा महज 4 हजार रुपये में मिल सकेगी.

कीमतें घटने से मरीजों को राहत 

एनपीपीए की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि दवाओं की कीमतें घटने से मरीजों को सालाना करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान लगाया गया है. मरीजों के लिए गाइडलाइंस भी दी गई हैं, ताकि मरीज घटे हुए दामों पर दवाएं खरीदने के लिए जागरुक हो सकें और अपनी दवाओं की लिस्ट चेक कर सकें. मरीज आज से फार्मा सही दाम (Pharma Sahi Daam) ऐप और NPPA की वेबसाइट पर नई कीमतें चेक कर सकते हैं.

ज्यादा कीमत वसूले केमिस्ट तो करें शिकायत 

कीमतों को लेकर दिए निर्देश में बताया गया है कि कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी नई एमआरपी से ज्यादा कीमत नहीं वसूल सकती.ज्यादा कीमत वसूलने पर Pharma Jan Samadhan पोर्टल या NPPA हेल्पलाइन 1800-111-255 पर शिकायत कर सकते हैं.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link