Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीते रविवार को आग लगने की घटना सामने आई है. कई जिलों में पटाखों की चिंगारी के कारण आग लग गई. हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह की कोई बड़ी हताहत नहीं हुई. हालांकि लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए. कानपुर में मंडी में तो आगरा में एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण आग लगी. (एआई इमेज)
लखनऊः दीपावली पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आतिशबाजी के बीच आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. इटावा से लेकर आगरा, बलरामपुर, अलीगढ़, बिजनौर और कानपुर तक कहीं फ्लैट, कहीं फैक्ट्री और कहीं दुकानों में आग ने भारी तबाही मचाई. कई जगहों पर आग की लपटों ने देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलाकर राख कर दिया. कानपुर की चकरपुर मंडी में आलू की दुकान में लगी आग से सैकड़ों बोरी आलू, नकदी और मजदूरों का सामान जल गया. वहीं, आगरा में जूते की फैक्ट्री और बलरामपुर में शोरूम भी आग की चपेट में आ गया. शुरुआती तौर पर कुछ घटनाओं में पटाखों की चिंगारी को आग की वजह माना जा रहा है. जबकि बिजनौर में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है.
इटावा में दो जगहों पर लगी आग
इटावा के कोतवाली इलाके में शास्त्री चौराहे के पास दीपावली पर पटाखे से भीषण आग लग गई. आग लगने के चलते बड़े स्तर पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है. यह आग एक फ्लैट में लगी थी. वहीं कोतवाली स्थित नेविल रोड पर बिजली के पोल पर लगे प्रचार होर्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटाखे की चिंगारी होर्डिंग पर गिरने से आग सुलगने लगी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. हालांकि इलाके के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पा लिया.
आगरा में जूते बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग
आगरा में जूते बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया. दिवाली पर हो रही आतिशबाजी के चलते फैक्ट्री में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. थाना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का मामला है.
बलरामपुर में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग
वहीं बलरामपुर जिले में जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई. अचानक आग लगने से शोरूम जल कर खाक हो गया. लाखों की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान जताया गया है. तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार की घटना.
अलगीढ़ में लगी आग
उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्रीय कार्यशाला अलीगढ़ में लगी आग. ख़राब खड़ी रोडवेज बस के पास पड़े कबाड़ में लगी आग. कबाड़ में मोबिल ऑयल होने कारण आग काफ़ी देर तक लगती रही. सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने बमुश्किल पाया काबू. दिवाली के किसी आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की जताई जा रही है आशंका. बन्नादेवी थाना इलाके के मसूदाबाद रोडवेज वर्कशॉप की घटना.
बिजनौर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग
बिजनौर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की थोक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सदर कोतवाली का मामला.
कानपुर मंडी में लगी भीषण आग
कानपुर के चकरपुर मंडी एक दुकान में लगी भीषण आग. फॉर्म गौतम आलू कंपनी दुकान नंबरB7, में लगी भीषण आग. सूत्रों की मुताबिक दुकान में रखे 400 आलू के बोरे और पल्लेदारों का सामान और दुकान में रखी नगदी जलकर राख हो गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया.