अमेठी: राजा बलि से मन्नत मांगते हैं यदुवंशी, प्रसाद में चढ़ती है खड़ाऊ, दीपावली से 3 दिन तक जुटते हैं श्रद्धालु, जानिए क्या है 60 साल पुरानी परंपरा

अमेठी: राजा बलि से मन्नत मांगते हैं यदुवंशी, प्रसाद में चढ़ती है खड़ाऊ, दीपावली से 3 दिन तक जुटते हैं श्रद्धालु, जानिए क्या है 60 साल पुरानी परंपरा


Last Updated:


Amethi Raja Bali Puja: आधुनिकता के दौर में भी भारतीय लोक संस्कृति और आस्था की जड़ें ग्रामीण अंचल में पूरी मजबूती से रची-बसी हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ऐसा अनूठा धार्मिक विधान आज भी जीवंत है, जहां यदुवंशी समाज पौराणिक चक्रवर्ती सम्राट राजा बलि को अपने कुलदेवता के रूप में पूजता है. दीपावली की पावन बेला से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय अनुष्ठान में न केवल सदियों पुरानी परंपरा की झलक मिलती है, बल्कि भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान को प्रसाद स्वरूप लकड़ी की खड़ाऊ अर्पित करते हैं.

Amethi Raja Bali Puja: हमारे गांव और हमारे समाज में कई धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं हमारे इतिहास और हमारी संस्कृति को मजबूत करती हैं. ऐसे में अमेठी के एक गांव में आज भी सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा मौजूद है, जहां यदुवंशी समाज के लोग महाराज राजा बलि की पूजा करते हैं और प्रसाद के रूप में यहां बाबा को खड़ाऊ चढ़ाई जाती है और बांस के जरिए भक्ति पूजा करते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं.

दीपावली से शुरू होती है तीन दिवसीय विशेष पूजा
अमेठी के ग्रामीण क्षेत्र की यह कहानी है, जहां पूरे शंकर गांव में दीपावली के दिन से शुरू होने वाली पूजा करीब तीन दिनों तक चलती है. दीपावली को शुरू होने वाली पूजा तीन दिनों तक इतिहास और परंपरा को मजबूत करने के लिए की जाती है. भक्तों द्वारा यहां पर बाबा को प्रसाद के रूप में लकड़ी की खड़ाऊ चढ़ाई जाती है, जहां इतिहास आज भी सजीव रूप से चित्रित दिखता है.

पूरी होती है मन्नत, यदुवंशियों के घर में होती है पूजा
इस परंपरा को करीब 15 वर्षों से निभाने वाले राजन यादव बताते हैं कि हम सबके यह आराध्य देवता हैं और हम सबके कुल देवता भी हैं. सनातन धर्म में यह ऐसे एक देवता हैं जो यदुवंशियों के घर में ही पूजे जाते हैं. हमारी सभी मनोकामनाएं यहां पूरी होती हैं, अपने आपको परमात्मा की शरण में हम सब समर्पित करते हैं. हमारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी इनमें आस्था रखती है और आगे यह परंपरा जारी रहेगी.

60 वर्षों से चली आ रही परंपरा, पूरी होती है हर मनोकामना
वहीं एक दूसरे भक्त रामबली यादव बताते हैं कि करीब 60 वर्ष से पहले हमारे बाबा यह पूजा करते थे और हम सब अब कर रहे हैं. जो भी मन्नत इनसे मांगी जाए वह पूरी होती है, आज तक कोई भी मन्नत हमारी अधूरी नहीं रही है और हम सब इनको प्रसाद के रूप में खड़ाऊ चढ़ाते हैं.



Source link