अपना परिवार-सुखी परिवार योजना: 1500-1500 रुपये पाने वाली महिलाओं की की सूची ग्राम सभा में होगी सार्वजनिक

अपना परिवार-सुखी परिवार योजना: 1500-1500 रुपये पाने वाली महिलाओं की की सूची ग्राम सभा में होगी सार्वजनिक


Last Updated:

Himachal 1500-1500 Rupees Scheme: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चयनित परिवारों की सूची ग्राम सभा में रखी जाएगी. योजना के तहत पात्र महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये और मुफ्त बिजली दी जाएगी.

Zoom

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को अगले महीने से सम्मान निधि मिलेगी.

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के अंतर्गत चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों की सूची को सार्वजनिक जांच एवं आपत्तियों के लिए ग्राम सभा में रखा जाएगा. इस प्रक्रिया का उद्देश्य चयनित परिवारों की सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा पात्रता को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निष्पक्ष निपटारा करना है. इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये और मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जाएगी.

डीसी कुल्लू डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित परिवारों की सूची सर्वसाधारण की जानकारी एवं जांच के लिए रखी जाएगी.

उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लें और सूची का अवलोकन करें. यदि किसी व्यक्ति को चयनित परिवारों के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह 20 नवम्बर तक संबंधित पंचायत सचिव के पास अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है. प्राप्त आपत्तियों का निपटारा फील्ड लेवल कमेटी द्वारा किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह कमेटी 25 नवम्बर तक अपनी सिफारिशें ब्लॉक लेवल कमेटी को प्रस्तुत करेगी. ब्लॉक लेवल कमेटी में एसडीएम, बीडीओ तथा पंचायत निरीक्षक शामिल होंगे, जो 30 नवम्बर तक सूची को अंतिम रूप देंगे. डीसी ने स्पष्ट किया कि यह छंटनी एवं आपत्ति निवारण प्रक्रिया केवल योजना के चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों के लिए ही लागू होगी.

सीएम ने चंबा में किया था ऐलान

चंबा जिले के मैहला में दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा था कि मेहला ग्राम पंचायत के 172 परिवारों को ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत चिन्हित किया गया है. प्रदेशभर में अगले महीने प्रदेश में इस योजना का शुभारम्भ किया जाएगा और योजना के तहत 21 से 59 आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में तीन पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी.



Source link