Sofa Cleaning Tips: दिवाली पार्टी से पहले ही बच्चों ने सोफे पर लगा दिया दाग? स्टेन- स्मेल से छुटकारा के लिए आजमाएं ये ट्रिक

Sofa Cleaning Tips: दिवाली पार्टी से पहले ही बच्चों ने सोफे पर लगा दिया दाग? स्टेन- स्मेल से छुटकारा के लिए आजमाएं ये ट्रिक


Last Updated:

Sofa Cleaning Tips: दिवाली पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में सोफा की सफाई बहुत जरूरी होती है. क्योंकि इस दिन इसका सबसे ज्याद यूज होता है. ऐसे में अगर ऐन वक्त पर सोफे पर किसी तरह का दाग लग जाए तो टेंशन बढ़ जाती है. छोटे बच्चों वाले घरों में ये समस्या बहुत कॉमन है. ऐसे में सोफे से इंस्टेंट दाग और बदबू हटान के लिए यहां बताए गए उपाय काफी मददगार साबित होते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Sofa Cleaning Tips In Hindi: दिवाली पर घर की साफ-सफाई और सजावट के लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं. घर में मेहमानों के आने से पहले हर कोने को चमकाया जाता है, लेकिन कई बार बच्चों की शरारतें सारी मेहनत पर पानी फेर देती हैं. कभी सोफे पर चाय या कॉफी गिर जाती है, तो कभी खाने-पीने की चीजों के दाग लग जाते हैं.

अगर आपके घर के बच्चे भी बहुत शरारती है, और उनके खेलकूद के कारण आपका सोफा भी गंदा हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको इसके लिए महंगी क्लीनिंग सर्विस लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कुछ आसान घरेलू तरीकों और थोड़ी सावधानी से आप घर पर ही सोफे को साफ और फ्रेश बना सकती हैं. आइए जानते हैं सोफे के दाग और बदबू दूर करने के आसान तरीके.

तेल-लिक्विड के दाग और बदबू से पाएं छुटकारा
सोफे पर तेल या चिकनाई के दाग लगने पर बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें. कुछ देर बाद वैक्यूम क्लीनर से इसे साफ कर दें. वहीं, पालतू जानवरों की वजह से सोफे पर दाग या बदबू आ गई है, तो इसके लिए खास अपहोल्स्ट्री क्लीनर का इस्तेमाल करें.

सोफे के कपड़े के हिसाब से करें सफाई
फैब्रिक सोफा: इसे हफ्ते में कम से कम एक बार वैक्यूम क्लीनर से साफ करें.
वेलवेट सोफा: इसकी सफाई के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें और एक ही दिशा में ब्रश चलाएं.
सुएड सोफा: इसे साफ करने के लिए खास सुएड ब्रश या निर्धारित क्लीनिंग तरीके अपनाएं.
लेदर सोफा: इसे सूखे या हल्के गीले मुलायम कपड़े से पोंछें. जरूरत पड़ने पर लेदर कंडीशनर लगाएं.

सफाई के बाद सोफे को अच्छी तरह सुखाएं
सोफा साफ करने के बाद उसे पूरी तरह सुखाना बहुत जरूरी है. इसके लिए खिड़कियां खोल दें या पंखा चला दें. गीले सोफे पर बैठने से बचें. अगर सोफा लंबे समय तक गीला रहता है, तो उसमें से बदबू आने के साथ फफूंद भी लग सकती है. सोफे की सफाई के लिए ब्लीच, तेज डिटर्जेंट और खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें.



Source link