Shubh Sanket on Diwali: दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी तभी दिखेंगे ये 5 पक्षी, धन और सौभाग्य के माने जाते हैं संकेत

Shubh Sanket on Diwali: दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी तभी दिखेंगे ये 5 पक्षी, धन और सौभाग्य के माने जाते हैं संकेत


होमफोटोधर्म

दिवाली पर इन 5 पक्षियों का दिखना क्यों माना जाता है धन और सौभाग्य का संकेत

Last Updated:

Shubh Sanket on Diwali: आज देश भर में दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष और शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आज के दिन आपको 5 विशेष पक्षी दिखाई दे जाएं, तो यह आपके जीवन में अपार धन, समृद्धि और सौभाग्य आने के बहुत ही शुभ संकेत माने जाते हैं.

Shubh Sanket on Diwali: आज देशभर में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि, धन-वैभव और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है. वहीं, शकुन शास्त्र में दिवाली के दिन कुछ पक्षियों का दिखना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि दीपावली महापर्व के आसपास अगर ये 5 पक्षी दिखाई दें, तो यह आने वाले 12 महीनों में धन लाभ, सौभाग्य और समृद्धि के आगमन का संकेत हो सकते है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से 5 पक्षी हैं, जिनका दिवाली के दिन दिखना शुभ शकुन माना जाता है.

उल्लू – हिंदू धर्म में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन या इसके आसपास उल्लू का दिखाई देना धन आगमन और आर्थिक उन्नति का शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए उल्लू का दिखना कारोबार में तरक्की, कमाई बढ़ने और लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी का संकेत माना जाता है.

मोर – मोर को सौंदर्य, सम्मान, विजय और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. शकुन शास्त्र अनुसार, दिवाली के आसपास मोर का दिखना जीवन में मान-सम्मान और सफलता मिलने का संकेत हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए इसे प्रमोशन, कार्यक्षेत्र में पहचान और करियर में नई उपलब्धियों से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, जो लोग कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी मोर का दिखना शुभ माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीलकंठ – भारतीय शकुन परंपराओं में नीलकंठ पक्षी का विशेष महत्व है. इसे विजय, शुभता और बाधाओं से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि नीलकंठ का दर्शन होने से जीवन की परेशानियां दूर होने और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिलते हैं. दिवाली के आसपास इसका दिखना कारोबार, नौकरी, कानूनी मामलों या लंबे समय से अटके हुए कामों में सकारात्मक परिणाम मिलने का शुभ शकुन माना जाता है.

गौरैया – घर के आंगन, बालकनी या खिड़की पर गौरैया का आना लोक मान्यताओं में बेहद शुभ माना गया है. गौरैया को घर में सुख-शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में गौरैया आती है, वहां परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बना रहता है. वहीं, गौरैया का जोड़ा दिखाई देना पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता और पारिवारिक जीवन में खुशहाली का संकेत माना जाता है.

रंग-बिरंगा तोता – रंग-बिरंगे तोते को शुभ समाचार, नए अवसर और सुखद बदलाव का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के आसपास तोते का दिखना जीवन में कोई अच्छी खबर मिलने या नए लोगों से जुड़ने का संकेत हो सकता है. जो लोग किसी बिजनेस डील, नए प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. इसके अलावा, तोते का दिखना रिश्तों में बेहतर संवाद और सामाजिक संपर्कों के जरिए नए अवसर मिलने से भी जोड़ा जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link