Last Updated:
देश-विदेश में आज रोशनी का पावन पर्व दिवाली बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी खुशियों के अनमोल पल फैंस के साथ खुलकर बांटे हैं. बी-टाउन के पॉपुलर सेलेब्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. करीना कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, तमाम बड़े सितारों ने अपने अनोखे अंदाज में इस त्योहार का जश्न मनाया है.
नई दिल्ली. रोशनी का पावन पर्व दिवाली आज यानी 8 नवंबर को देश और दुनियाभर में मनाई जा रही है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मौके पर अपनी खुशियों की शानदार झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं. इस बार भी सितारों ने अपने परिवार के साथ मिलकर यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया है. करीना कपूर खान, सारा अली खान, सोनम कपूर, वरुण धवन, सोहा अली खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे तमाम सेलेब्ल ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज और फेस्टिव लुक शेयर कर महफिल लूट ली है. आइए जानते हैं कि आपके पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स ने इस बार दिवाली का त्योहार कैसे और किसके साथ मनाया.
करीना कपूर के लिए इस बार की दिवाली पूरी तरह परिवार के नाम रही. उन्होंने अपनी बहन करिश्मा कपूर, मां बबिता और पिता रणधीर कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा शेयर की हैं. एक तस्वीर में उनके लाडले तैमूर अपने नाना रणधीर कपूर को प्यार से गले लगाते दिखे. करीना ने अपनी पोस्ट में अपने माता-पिता के प्रति प्यार जताते हुए लिखा, ‘जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां… घूम-फिरकर बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने पर ही आती है. सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)
पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर दिवाली जश्न की झलकियां फैंस को दिखाईं. तस्वीरों में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके कुछ खास दोस्त भी इस जश्न का हिस्सा बने. सारा ने एक सिंपल कैप्शन के साथ फैंस को दिवाली की बधाई दी. (फोटो साभार: Instagram@saraalikhan95)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं. व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं सोनम ने पति आनंद आहूजा संग पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली की रोशनी, थोड़ी सी चमक और वो शख्स जो आज भी मुझे ब्लश करने पर मजबूर कर देता है.’ (फोटो साभार: Instagram@sonamkapoor)
वरुण धवन का दिवाली सेलिब्रेशन पूरी तरह फैमिली टाइम से भरा रहा. उन्होंने अपनी पत्नी नताशा दलाल और दो साल की नन्ही बेटी लारा के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर कीं. इसके अलावा उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हर तरफ रोशनी फैलाएं, आप सभी को हैप्पी दिवाली.’ (फोटो साभार: Instagram@varundvn)
सोहा अली खान और उनके परिवार ने इस बार दिवाली थोड़े अलग अंदाज में मनाई. सोहा अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ किसी शांत जंगल की सैर पर निकल गईं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘इस बार हमने शहर के शोर-शराबे से दूर जंगल के शांत माहौल में दिवाली मनाई है. हमारी तरफ से आप सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल दिवाली.’ (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. दोस्तों के साथ बिताए इन यादगार पलों की झलक दिखाते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘हमारी दिवाली प्यार और रोशनी से भरी रही, उम्मीद है आपकी भी ऐसी ही होगी! ढेर सारे प्यार के साथ हैप्पी दिवाली दोस्तों.’ (फोटो साभार: Instagram@aslisona)