Gold-Silver Prediction : सुशील केडिया का दावा-अगले साल सोना दोगुना और चांदी तीन गुना होगी महंगी

Gold-Silver Prediction : सुशील केडिया का दावा-अगले साल सोना दोगुना और चांदी तीन गुना होगी महंगी


Last Updated:

Gold-Silver Prediction : कमोडिटी एक्सपर्ट सुशील केडिया ने एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है, लेकिन उनके पिछले दावों को सच होते देखने वाले निवेशक इस बार भी हल्के में नहीं ले रहे हैं. केडिया ने दावा किया है कि सोने और चांदी की कीमतों में अभी भले ही दबाव दिख रहा है, लेकिन आने वाले एक साल में ही सोने का भाव दोगुना तो चांदी का तीन गुना तक जा सकता है.

Zoom

सोने और चांदी की कीमतों में एक साल के भीतर बड़ा उछाल आने की संभावना है.

नई दिल्ली. सोने और चांदी की गिरती कीमतें देख अगर आप खुश हो रहे हैं तो इसका मौका अभी ही है. दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट सुशील केडिया का दावा है कि अगले साल तक सोने का भाव दोगुना तक तो चांदी का तीन गुना तक चढ़ने वाला है. सुशील केडिया इससे पहले भी कमोडिटीज और शेयर बाजार को लेकर अपना अनुमान जताते रहे हैं, जो कई बार पूरी तरह सटीक बैठते हैं. अभी बाजार में सोने और चांदी कीमत अपने रिकॉर्ड लेवल से काफी नीचे आ चुकी है लेकिन माहौल अब बदल रहा है तो दोनों धातुओं की कीमत में फिर से उछाल आना शुरू हो गया है.

सुशील केडिया की मानें तो आने वाले समय में सोने का भाव दोगुना यानी मौजूदा 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से चढ़कर 2.80 लाख रुपये तक जा सकता है. इसी तरह, चांदी के लिए उन्होंने तीन गुना तक भाव जाने का अनुमान लगाया है. चांदी का मौजूदा भाव 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है जो यहां से तीन गुना यानी करीब 5.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है. इससे पहले भी हम चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ते देख चुके हैं.

अभी क्या है सोने-चांदी का अनुमान
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह दबाव रहने की आशंका है. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और महंगाई के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके अलावा अगले सप्ताह निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों और अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे. औद्योगिक धातुओं की कीमतों के लिहाज से चीन के आर्थिक आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे. यह सभी फैक्टर मिलकर आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें तय करेंगे.

कहां तक पहुंचा सोने का वायदा भाव
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है. निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ-साथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर रहेगी. घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा पिछले सप्ताह 3,682 रुपये यानी करीब तीन फीसदी बढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी का वायदा भाव 5,655 रुपये यानी 3.15 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सप्ताह के दौरान 176 डॉलर यानी 4.5 फीसदी बढ़कर 4,074.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी 2.6 डॉलर यानी 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. मेर ने कहा कि अमेरिका के गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और उपभोक्ता धारणा में सुधार के कारण शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रह. इससे डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई.



Source link