Bihar STET 2026 : बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि बदली, 11 नवंबर का एग्जाम अब 22 को, लाइब्रेरियन परीक्षा भी टली

Bihar STET 2026 : बिहार एसटीईटी परीक्षा तिथि बदली, 11 नवंबर का एग्जाम अब 22 को, लाइब्रेरियन परीक्षा भी टली


Last Updated:

Bihar STET 2026 : बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है. 11 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा की तारीख भी टाल दी गई है. अभ्यर्थी परीक्षा की नई तारीख और संशोधित शेड्यूल यहां देख सकते हैं.

Zoom

Bihar STET 2026 : एसटीईटी का नया एडमिट कार्ड 12 नवंबर से मिलेगा.

Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की परीक्षा तिथि बदल दी है. जो परीक्षा 11 नवंबर को होने वाली थी, अब वह 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी. खास बात है कि परीक्षा की तारीख बदलने के साथ संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज का अवकाश घोषित किया गया है. इसी कारण बिहार बोर्ड ने उस दिन होने वाली एसटीईटी परीक्षा स्थगित करके नई तारीख पर कराने का फैसला लिया है.

11 नवंबर को होने वाली बिहार एसटीईटी परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी. हालांकि यह बदलाव सिर्फ एक ही दिन किया गया है. अन्य तिथियों पर निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12 नवंबर से मिलेगा नया एडमिट कार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि 22 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 नवंबर को जारी किया जाएगा. जिसे ऑफिशियल वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा.

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा तिथि भी बदली

बिहार बोर्ड ने विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के भी कार्यक्रम में बदलाव किया है. यह परीक्षा पहले 22 नवंबर से शुरू होने वाली थी. लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 23 नवंबर से शुरू किया जाएगा. बोर्ड ने कहा है कि यह बदलाव अपरिहार्य कारणों से किया गया है.

अभ्यर्थी अब इन तारीखों को कर लें नोट

11 नवंबर : एसटीईटी की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि, अब स्थगित.
12 नवंबर : संशोधित एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू.
22 नवंबर : एसटीईटी की बदली हुई परीक्षा तिथि.
23 नवंबर : विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा शुरू.

बोर्ड की वेबसाइट पर नजर रखें

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को नियमित रूप से देखते रहें. संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि और अन्य जरूरी जानकारियों का मिलान कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.



Source link