Last Updated:
Alwar Assault Incident: अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में साइड देने को लेकर हुए विवाद में 50 से अधिक लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया. परिवार के लोग मामी के निधन पर माटी देने के लिए टीकरी गांव जा रहे थे. रास्ते में सड़क के गड्ढे से बचने के लिए गाड़ी साइड से निकालने पर बाइक सवार ने रास्ता रोक लिया. आरोप है कि उसने फोन कर अपने साथियों को बुलाया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान गाड़ी चला रहे उन्नस और उसे बचाने पहुंचे उसके भाई मौसम के साथ जमकर मारपीट की गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें नौगांवा अस्पताल से अलवर रेफर किया गया है.
अलवर के बहरीपुर गांव में साइड देने को लेकर हुए विवाद में 50 से अधिक लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में साइड देने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. नौगांवा थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में जनाजे में शामिल होने जा रहे एक परिवार के लोगों पर 50 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को पहले नौगांवा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया. खोहड़ा करमाली निवासी खुर्शीद खान ने बताया कि उनकी मामी का निधन हो गया था.
इसके बाद परिवार के लोग माटी देने के लिए टीकरी गांव जा रहे थे. परिवार के सदस्य गाड़ी में सवार थे. इसी दौरान जब वे बहरीपुर गांव पहुंचे तो सड़क पर गड्ढा होने के कारण गाड़ी निकालने में परेशानी हुई. ऐसे में गाड़ी चला रहे उनके भतीजे उन्नस पुत्र कमरु ने गड्ढे से बचने के लिए गाड़ी को साइड से निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी और रास्ता रोक लिया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि बाइक सवार ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया.
फोन पर 50 से अधिक लोगों को बुलाकर दोनों भाइयों को पीटा
दोनों घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल