Last Updated:
बुरहानपुर की एक ऐसी स्वीट्स शॉप है, जिसकी शुरुआत भारत की आजादी के साथ हुई. भारत जब आजाद हुआ, तब इसके संस्थापक यानी मालिक ने मिठाई जलेबी बांटी थी. जलेबी बांटने के साथ ही कुंदन स्वीट्स की शुरुआत हुई. देखते ही देखते बुरहानपुर की मशहूर शॉप बन गई. आज 70 साल बाद भी यह स्वीट्स शॉप अच्छी चल रही है. 5 ब्रांच खुल गई है. 5वीं पीढ़ी इसे चला रही है.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. आजादी के जश्न के साथ शुरू हुआ मिठास का एक सफर आज सात दशक बाद शहर में अपनी अलग पहचान बना चुका है. कभी छोटी सी दुकान से शुरू हुआ कुंदन स्वीट्स का कारोबार आज पांच ब्रांच तक पहुंच गया है. खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठान की शुरुआत आजादी के समय लोगों को जलेबी बांटकर की गई थी. उस दौर में शुरू हुआ यह छोटा सा प्रयास आज एक बड़े व्यवसाय का रूप ले चुका है.
लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक शम्मी देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 70 साल पहले कुंदन स्वीट्स की नींव रखी गई थी. शुरुआती दौर में दुकान पर सीमित मिठाइयां तैयार की जाती थीं, लेकिन समय के साथ कारोबार बढ़ता गया और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता भी बढ़ती गई.पीढ़ी दर पीढ़ी इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया गया. वर्तमान में पांचवीं पीढ़ी के शम्मी देवड़ा इस प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने अपने पूर्वजों की विरासत को संभालते हुए कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.
बनाई जाती हैं पारंपरिक मिठाई
कुंदन स्वीट्स में कई तरह की पारंपरिक और आधुनिक मिठाइयां तैयार की जाती हैं. इनमें दराबा, ड्राईफ्रूट मिठाई, बंगाली मिठाइयां, मावा मिठाई और बेसन चक्की लोगों के बीच खास पसंद की जाती हैं. त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य विशेष अवसरों पर यहां मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. स्वाद और गुणवत्ता के कारण प्रतिष्ठान ने वर्षों से ग्राहकों का भरोसा बनाए रखा है.
कुंदन स्वीट्स की 5 ब्रांच में 50 लोग
इस कारोबार की एक और खास उपलब्धि रोजगार सृजन है. आज कुंदन स्वीट्स की पांच ब्रांच में 50 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है. इससे कई परिवारों की आजीविका भी जुड़ी हुई है. शम्मी देवड़ा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कारोबार का विस्तार करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना भी है.
सात दशकों की मेहनत है कुंदन स्वीट्स
आज कुंदन स्वीट्स की पहचान सिर्फ मिठाइयों तक सीमित नहीं है. बल्कि यह सात दशकों की मेहनत पारिवारिक परंपरा और पीढ़ियों के संघर्ष की कहानी भी है. आजादी के जश्न में बांटी गई जलेबी से शुरू हुआ यह सफर आज सैकड़ों ग्राहकों की पसंद और 50 से अधिक लोगों के रोजगार का माध्यम बन चुका है.