बालों को लंबा-घना बनाने के लिए ट्राई करें दादी मोना का ये नुस्खा, आंवला, मेथी, कलौंजी से बनाएं हेयर वॉटर स्प्रे

बालों को लंबा-घना बनाने के लिए ट्राई करें दादी मोना का ये नुस्खा, आंवला, मेथी, कलौंजी से बनाएं हेयर वॉटर स्प्रे


Last Updated:

Homemade Hair Growth Water: बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफेद होना आजकल कई लोगों की परेशानी बन गया है. ऐसे में दादी मोना चावला ने बालों की देखभाल के लिए एक घरेलू नुस्खा बताया है. इसे बनाने के लिए आंवला, मेथी दाना, कलौंजी, करी पत्ता, चाय पत्ती और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि इस मिश्रण को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका भी काफी सरल है. आइए जानते हैं, दादी मोना चावला के बताए इस नुस्खे को कैसे तैयार करें और बालों में किस तरह लगाएं.

आजकल बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है. इससे परेशान होकर लोग महंगे शैंपू, तेल और हेयर ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं. लेकिन दादी मोना चावला बालों की देखभाल के लिए एक घरेलू नुस्खा बताती हैं. इसमें आंवला, मेथी दाना, कलौंजी, करी पत्ता और चाय पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका. (इमेज-AI)

दादी मोना चावला के मुताबिक, इस नुस्खे के लिए सबसे पहले ताजा आंवला लेकर अच्छी तरह धो लें. इसके बाद आंवले को कद्दूकस करके साफ कपड़े पर फैला दें और धूप में सूखने के लिए रख दें. जब आंवला पूरी तरह सूख जाए तो इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. (इमेज-AI)

इस मिश्रण को बनाने के लिए करीब चार चम्मच सूखा आंवला लें. इसे रातभर लोहे की कढ़ाई में पानी डालकर भिगोकर रख दें. सुबह पानी का रंग बदलने पर कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं. अब इसमें दो चम्मच कलौंजी, दो चम्मच मेथी दाना और सात से आठ करी पत्ते डाल दें. इस मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद इसे छान लें. (इमेज-AI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दादी के इस नुस्खे में चाय पत्ती का भी इस्तेमाल होता है. इसके लिए चार चम्मच चाय पत्ती लेकर पानी में अच्छी तरह उबालें. जब इसका काढ़ा तैयार हो जाए तो इसे छान लें. अब इस काढ़े को पहले तैयार किए गए आंवले वाले पानी में मिला दें. (इमेज-AI)

आंवले और चाय पत्ती के पानी को मिलाने के बाद इसमें दो चम्मच नारियल का तेल डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इस तरह बालों में लगाने के लिए घरेलू मिश्रण तैयार हो जाएगा. (इमेज-AI)

इस मिश्रण को लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह धो लें. अब रुई की मदद से इसे बालों की जड़ों और लंबाई पर धीरे-धीरे लगाएं. दादी मोना चावला के मुताबिक, इसे लगाने के बाद कुछ समय तक बालों में लगा रहने दें. उनके बताए तरीके में इसे लगाने के बाद दोबारा धोने की जरूरत नहीं है. (इमेज-AI)

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. मेथी दाने में प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व होते हैं. वहीं करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल भी बालों की देखभाल में किया जाता है. चाय पत्ती से तैयार पानी बालों को रंग देने में मदद करता है. हालांकि, इस नुस्खे को लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या अचानक पतले हो रहे हैं तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. (इमेज-AI)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link