पाकिस्तान के खिलाफ धीमी पारी खेल आउट हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय, उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे, टीम को भी मुश्किल में छोड़ा

पाकिस्तान के खिलाफ धीमी पारी खेल आउट हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय, उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे, टीम को भी मुश्किल में छोड़ा


होमखेलक्रिकेट

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रहा फीका

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय इस समय मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए खेल रहे हैं. अन्यव नेपाल के खिलाफ मैदान पर तो उतरे थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में जब अन्वय को मौका मिला तो वह अपना कमाल नहीं दिखा पाए.

Zoom

अन्वय द्रविड़ (फोटो-सोनी स्पोर्ट्स लाइव वीडियो ग्रैप)

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी मैदान पर उतरे थे. सहवाग के बेटे आर्यवीर इस मैच में ओपनिंग करने आए, जबकि राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय मुश्किल और दबाव वाली परिस्थितियों में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों का बल्ला इस मैच में नहीं चल पाया. आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ मैच में दमदार प्रदर्शन किया था. वहीं, अन्वय की बात करें तो उन्हें नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था.

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनके पास मौका था कि वह खुद को मुश्किल परिस्थितियों में साबित करके दिखाएं, लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिर रहे विकेट के कारण वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. ऐसे में अन्वय 16 गेदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. उनका स्ट्राइक रेट महज 62.50 का रहा. मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का ये मुकाबला ग्रुप चरण में था. दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल की है.

अर्जुन राजपूत ने टीम इंडिया के लिए किया कमाल

आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ बेशक दबाव भरे मैच में फेल हो गए, लेकिन अर्जुन राजपूत ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया. अर्जुन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ टीम इंडिया की पारी को संभाला, बल्कि 107 रन बनाकर अपना शतक भी पूरा किया. अपनी इस शतकीय पारी में अर्जुन ने 85 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए.

भारतीय टीम ने मैच में बनाए 208 रनों का स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, टीम का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ. नई गेंद से पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने नहीं दिया, जिससे टीम इंडिया ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए.

यही कारण है कि भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम इंडिया के स्कोर की बात करें तो अर्जुन राजपूत के शतक की मदद से उसने 46.3 ओवर में 208 रन का स्कोर खड़ा किया. गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से रिजवानुल्लाह, अली रजा और निकाब शफीक ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मोहम्मद सय्यम के खाते में 1 विकेट आया.



Source link