नरसिंहपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

नरसिंहपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी


Last Updated:

नरसिंहपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Zoom

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता नर्मदा प्रसाद प्रजापति की पार्किंग में लगी आग

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में  लगी के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई. कार में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी में लगी आग की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई. आग की लपटें और धुएं का गुब्बारा उठता देख मौके पर भारी भीड़ जुटी पड़ी.

घटना नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निवास परिसर की पार्किंग में हुई. यहां खड़ी कार में अचानक आग लग गई. शुरुआत में आग की लपटें कार तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। पास में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई। आग की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. समय रहते दमकल टीम के पहुंचने और आग बुझाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

आग लगने का कारण तलाश रही पुलिस
हालांकि आग की चपेट में आने से कार और बाइक को नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. निवास परिसर में मौजूद लोगों और आसपास के रहवासियों ने भी राहत की सांस ली. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.



Source link