दीवाली पर मां लक्ष्मी की शरण में पहुंचा मेवाड़ राजपरिवार, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की खास पूजा-अर्चना

दीवाली पर मां लक्ष्मी की शरण में पहुंचा मेवाड़ राजपरिवार, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की खास पूजा-अर्चना


Last Updated:

Udaipur Diwali Celebration: मेवाड़ राजपरिवार के मंदिर पहुंचने पर दीपोत्सव समिति के सदस्यों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.लोगों ने भी इस मौके पर राजपरिवार से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.दीपावली के दिन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई थी. इसी बीच डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला. उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से मां लक्ष्मी के सामने शीश नवाया और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, पुत्र महाराज कुमार हरितराज सिंह मेवाड़ और दोनों सुपुत्रियां बाईजीलाल मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एवं बाईजीलाल प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ भी मौजूद रहीं.परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मां लक्ष्मी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने प्रदेश और विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की.

मंदिर परिसर में दीपावली का उत्सवी माहौल नजर आया
दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी ने परंपरा के अनुसार श्रीजी हुजूर और मेवाड़ परिवार को आशीर्वाद स्वरूप आशीका भेंट की. इस दौरान मंदिर परिसर में दीपावली का उत्सवी माहौल नजर आया. मेवाड़ राजपरिवार के मंदिर पहुंचने पर दीपोत्सव समिति के सदस्यों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया. लोगों ने भी इस मौके पर राजपरिवार से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

पूरे मेवाड़ के लिए मंगल की कामना की
गौरतलब है कि मेवाड़ में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष महत्व रहा है. दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर श्री लक्ष्मीजी मंदिर में दर्शन करना भी इसी परंपरा का हिस्सा है. राजपरिवार की इस उपस्थिति ने एक बार फिर मेवाड़ की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पुराने रीति-रिवाजों को सामने रखा.मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन के साथ परिवार ने दीपावली का पर्व मनाया और पूरे मेवाड़ के लिए मंगल की कामना की.



Source link