कभी बने बेटा, तो कभी पिता बन जीता दिल, बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी सलमान खान की ये फिल्में कर देंगी इमोशनल

कभी बने बेटा, तो कभी पिता बन जीता दिल, बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी सलमान खान की ये फिल्में कर देंगी इमोशनल


Last Updated:

Salman Khan Father-Son Movies on OTT:सलमान खान ने अपने करियर के दौरान कई पारिवारिक फिल्में दी हैं. भाईजान कभी पर्दे पर बेटा बन छाए तो कभी उन्होंने पिता बन दर्शकों का दिल जीत लिया था. आज उनकी उन खास फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिनमें पिता और बेटे के बीच का खूबसूरत रिश्ता देखने को मिलने वाला है.

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ की बात करते हैं. दीपक सरीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान ने ‘सूरज धनराजगीर’ का किरदार निभाया है, जो एक अमीर और लापरवाह बिंदास युवा है. सूरज की जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है जब कबीर (आदित्य नारायण) नाम का एक छोटा लड़का उसकी जिंदगी में आता है और दावा करता है कि वह सूरज का बेटा है.

ट्विंकल खन्ना और सलमान खान की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सलमान ने फिल्म में एक बेपरवाह और गैर-जिम्मेदार शख्स का किरदार अदा किया है जो अपने बेटे की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं रहता है, लेकिन जब उसे अपनी गलतियों का एहसास होता है तो उसमें बहुत बड़ा बदलाव आता है. ये फिल्म अमेजन प्राइम और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘बाबुल’ एक सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. इसमें सलमान खान ने अविनाश “अवि” कपूर की भूमिका निभाई है, जो एक खुशमिजाज और मॉडर्न विचारों वाला इंसान है. सलमान खान के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी और जॉन अब्राहम ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म ‘बाबुल’ में पिता और बेटे के साथ ही ससुर और बहू के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी की शुरुआत में अवि की शादी मालविका (रानी मुखर्जी) से होती है और उनका एक बच्चा भी होता है, लेकिन एक दुखद सड़क हादसे में अवि की मौत हो जाती है. इसके बाद उसके पिता (अमिताभ बच्चन) अपनी विधवा बहू के पुनर्विवाह का बीड़ा उठाते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो समाज से लड़ते हुए अपनी बहू की दोबारा शादी करवाते हैं. ये भी प्राइम वीडियो पर है.

फैमिली फिल्मों का जिक्र बागबान के बिना अधूरा है. रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘बागबान’ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित पारिवारिक फिल्मों में से एक है. फिल्म की मुख्य कहानी राज मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) और उनकी पत्नी (हेमा मालिनी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें उनके सगे बेटे बुढ़ापे में अलग कर देते हैं और उनका अनादर करते हैं.

बागबान में जहां अमिताभ बच्चन के अपने बच्चे उनका अपमान करते हैं और सही से देखभाल नहीं करते. वहीं उनका सौतेला बेटा आदर्श बेटे के तौर पर दिखाया गया है. फिल्म में सलमान खान ने एक अनाथ और गोद लिए हुए बेटे ‘आलोक’ का किरदार निभाया है. जहां सगे बेटे अपने माता-पिता को बोझ मानते हैं, वहीं आलोक अपने पेरेंट्स के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा दिखाता है.

अभिनव कश्यप और बाद में अरबाज खान और प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी में सलमान खान ने आइकॉनिक पुलिस अधिकारी ‘चुलबुल पांडे’ का किरदार निभाया है. फिल्म की मुख्य कहानी चुलबुल के अनोखे काम करने के अंदाज, उसके पारिवारिक समीकरणों और विलेन के साथ लड़ाई के आसपास बुनी गई है.

फिल्म की कहानी में चुलबुल पांडे और उनके सौतेले पिता प्रजापति पांडे (विनोद खन्ना) के बीच का रिश्ता काफी जटिल और भावनात्मक है. शुरुआत में चुलबुल के मन में अपने सौतेले पिता के प्रति कड़वाहट, गुस्सा और दूरी होती है. हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, गलतफहमियां दूर होती हैं और दोनों के बीच एक गहरा, मजबूत व सम्मानजनक पिता-पुत्र का रिश्ता कायम होता है. ‘दबंग’ प्राइम पर है.

समीर कर्णिक द्वारा निर्देशित ‘हीरोज़’ एक रोड-ट्रिप एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें दो फिल्म छात्र भारतीय सेना के शहीद जवानों के परिवारों को उनके आखिरी पत्र देने की यात्रा पर निकलते हैं. इस यात्रा के पहले हिस्से में वे पंजाब जाते हैं, जहां वे शहीद हवलदार बलकार सिंह (सलमान खान) के परिवार और उनके छोटे बेटे जस्सी से मिलते हैं. ये बेहद इमोशनल कहानी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link