Last Updated:
Saudi Arabia-Houthi conflict, Houthi China Made Missile, China Houthi Arms Deal, Houthi Attack Saudi Arabia, Iran War, Middle East Conflict, West Asia War, China News in Hindi, International News, International News in Hindi, सऊदी अरब-हूती संघर्ष, हूती द्वारा इस्तेमाल की गई चीन निर्मित मिसाइल, चीन-हूती हथियार डील, हूती का सऊदी अरब पर हमला, ईरान युद्ध, मध्य पूर्व संघर्ष, पश्चिम एशिया युद्ध, हिंदी में चीन से जुड़ी खबरें, अंतरराष्ट्रीय समाचार, हिंदी में अंतरराष्ट्रीय समाचार
हूतियों द्वार इस्तेमाल मिसाइल में चीन निर्मित पार्ट्स के अंश मिले हैं. (फाइल फोटो)
Iran War: पश्चिम एशिया में जारी जंग में चीन की क्या भूमिका है? क्या चीन हूती विद्रोहियों और ईरान की मदद कर रहा है? ईरान जंग के बीच चीन की भूमिका को शुरुआत से ही संदेह की नजरों से देखा जा रहा था. अब इसकी पुष्टि भी हो गई है. तेहरान का सहयोगी बताए जाने वाले हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ इस्तेमाल मिसाइल में चीनी पार्ट्स के होने की बात सामने आई है. इसके बाद से पूरे अरब जगत में चिंता है. इससे पहले की रिपोर्ट में सऊदी अरब द्वारा चीनी मिसाइल्स के यूज की बात सामने आई थी. नया खुलासा अमेरिका और इजरायल के लिए बड़ा सिरदर्द है.
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष अब महज क्षेत्रीय टकराव तक सीमित नहीं रह गया है. यह हथियारों के प्रसार, वैश्विक भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आधुनिक सैन्य तकनीक के इस्तेमाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता का केंद्र बनता जा रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में निर्मित मिसाइलों के कुछ विशेष पुर्जे हूती विद्रोहियों के खरीद नेटवर्क तक पहुंच रहे हैं. इससे सऊदी अरब और चीन के बीच तेजी से मजबूत हुए संबंधों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.
चीन को दोहरा रवैया
युगांडा स्थित मीडिया संस्थान पीएमएल डेली की रिपोर्ट के अनुसार, चीन सऊदी अरब का प्रमुख आर्थिक साझेदार है. वह सऊदी तेल का बड़ा खरीदार होने के साथ ही वर्ष 2023 में सऊदी अरब और ईरान के बीच संबंध सामान्य कराने में कूटनीतिक भूमिका भी निभा चुका है. ऐसे में चीनी मूल के सैन्य उपकरणों और पुर्जों का हूतियों तक पहुंचना रियाद के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है. रिपोर्ट में ब्रिटेन स्थित संगठन कॉन्फ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च की जांच का हवाला देते हुए कहा गया है कि मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाले रॉकेट मोटर के हिस्से, स्थिरता बनाए रखने वाले फिन और एयरफ्रेम से जुड़े विशेष पुर्जों का संबंध चीनी आपूर्तिकर्ताओं से पाया गया है. ये पुर्जे हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों की ओर भेजी गई खेपों में मिले हैं.
चीन और हूतियों के बीच गठजोड़ ने अरब जगत की चिंताओं को बढ़ा दिया है.
गंभीर सवाल
हालांकि, इन हथियारों और पुर्जों की आपूर्ति में चीन की सरकार की प्रत्यक्ष भूमिका अब तक सार्वजनिक रूप से साबित नहीं हुई है. इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधों का सामना कर रहे एक सशस्त्र संगठन तक ऐसे संवेदनशील सैन्य उपकरण आखिर कैसे पहुंचे. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि यमन का युद्ध अनजाने में चीनी सैन्य तकनीक के परीक्षण का मैदान बन सकता है. यदि चीनी डिजाइन वाले पुर्जों का इस्तेमाल सऊदी अरब के क्षेत्र, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और सामरिक ठिकानों पर हमलों में हो रहा है, तो इससे चीन के रक्षा उद्योग को वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में अपनी तकनीक की क्षमता और कमजोरियों का आकलन करने का अवसर मिल सकता है.
ईरान जंग बना अखाड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन, सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलों और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के इस्तेमाल ने इस संघर्ष को आधुनिक हथियारों के लिए परीक्षण स्थल बना दिया है. ऐसे में सऊदी अरब को इसे केवल आपूर्ति शृंखला की अनियमितता नहीं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक चेतावनी के रूप में देखना चाहिए. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन एक तरफ सऊदी अरब का साझेदार होने का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ उसके औद्योगिक तंत्र से जुड़े पुर्जों का सऊदी अरब पर हमला करने वाले समूहों तक पहुंचना दोनों देशों के संबंधों में अविश्वास पैदा कर सकता है.