Stubble Burning | Punjab Stubble Burning | अब्‍दुल कलाम का दिमाग चुरा सैटेलाइट को गच्‍चा दे रहे किसान, पराली जलाने का पोखरण कनेक्‍शन

Stubble Burning | Punjab Stubble Burning | अब्‍दुल कलाम का दिमाग चुरा सैटेलाइट को गच्‍चा दे रहे किसान, पराली जलाने का पोखरण कनेक्‍शन


होमताजा खबरदेश

पराली जलाने के लिए सैटेलाइट को कैसे गच्‍चा दे रहे किसान? जानें पोखरण कनेक्‍शन

Last Updated:

Stubble Burning: दिल्‍ली-एनसीआर इन दिनों वायु प्रदूषण की गंभीर समस्‍या से जूझ रहा है. दिवाली से पहले ही AQI का लेवल 400 को क्रॉस कर गया है. दूसरी तरफ, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्‍यों में पराली जलाने की घटनाएं भी ऑन रिकॉर्ड काफी कम सामने आई हैं. अब सवाल उठता है कि क्‍या सिर्फ वाहनों से इतना एयर पॉल्‍यूशन हो सकता है कि खुली हवा में सांस लेना दूभर हो जाए? एक रिपोर्ट में इसको लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं.

Zoom

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने पराली जलाने के मामले को सैटेलाइट से छुपाने का तरीका जान लिया है. यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं में काफी दर्ज की जा रही है. (फाइल फोटो/Reuters)

Stubble Burning: पंजाब और हरियाणा के किसानों ने क्‍या सच में पराली जलाने से तौबा कर लिया है? यदि ऐसा है तो फिर दिल्‍ली-एनसीआर में एयर पॉल्‍यूशन ने दिवाली से पहले ही इतना भीषण रूप कैसे अख्तियार कर लिया? दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में क्‍या सिर्फ वाहनों के चलते हवा की सेहत इतनी खराब हो गई है? दरअसल, पंजाब और हरियाणा में इस सीजन अभी तक पराली जलाने की घटनाएं अप्रत्‍याशित रूप से काफी कम रिकॉर्ड की गई हैं. ऐसे में दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्‍तर संदेह पैदा कर रहा था. अब एक रिपोर्ट में इसको लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसमें दावा किया गया है कि पोखरण परमाणु परीक्षण के दौरान एपीजे अब्‍दुल कलाम ने अमेरिकी सैटेलाइट्स को धोखा देने के लिए जो तरीके अपनाए थे, पंजाब और हरियाणा के किसान भी वैसा ही कर के पराली जलाने (Stubble Burning) की घटनाओं को शासन-प्रशासन से सफलतापूर्वक छुपा ले रहे हैं.



Source link