Prayagraj News : प्रयागराज में सबसे ज्यादा गेंदे की मांग, दिवाली के लिए उमड़े ग्राहक, नैनी मंडी में कितनी कीमत?

Prayagraj News : प्रयागराज में सबसे ज्यादा गेंदे की मांग, दिवाली के लिए उमड़े ग्राहक, नैनी मंडी में कितनी कीमत?


Last Updated:

Prayagraj ki local news : दिवाली के लिए प्रयागराज की नैनी मंडी में अलग-अलग तरह के फूल और मालाएं पहुंचने लगी हैं. इस बार सबसे ज्यादा मांग गेंदे के फूल की है. पीले और नारंगी गेंदे के साथ मुंडी की माला भी खूब बिक रही है. लोकल 18 से फूल विक्रेता रघुवंश मणि बिंद बताते हैं कि इस समय गेंदे के फूल की बिक्री सबसे ज्यादा है. राम रक्षा ने बताया कि गेंदे का फूल मिर्जापुर और विंध्याचल से आ रहा है. इस समय गेंदे के फूल की लच्छी करीब 500 रुपये तक बिक रही है. विकास के मुताबिक, मुंडी माला की मांग भी अच्छी है. इसके एक सैकड़े की कीमत 1800 रुपये तक चल रही है.

प्रयागराज (सतेंद्र गुप्ता). यूपी के प्रयागराज में दिवाली को लेकर फूलों की मांग बढ़ गई है. नैनी स्थित फूल मंडी में सुबह से ही फूलों की खरीद-बिक्री शुरू हो गई है. मंडी में अलग-अलग तरह के फूल और मालाएं पहुंच रही हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा मांग गेंदे के फूल की है. दुकानदारों के मुताबिक, पीले और नारंगी गेंदे के साथ मुंडी की माला भी खूब बिक रही है. मंडी में आने वाला ज्यादातर फूल मिर्जापुर, विंध्याचल, बनारस और आसपास के गांवों से पहुंच रहा है. लोकल 18 से फूल विक्रेता रघुवंश मणि बिंद बताते हैं कि इस समय गेंदे के फूल की बिक्री सबसे ज्यादा है. बनारस से आने वाला गेंदा मंडी में अच्छी मात्रा में पहुंच रहा है. बिंद बताते हैं कि फूल की कीमत एक जैसी नहीं रहती है. मांग और आवक के हिसाब से भाव में लगातार बदलाव होता रहता है. मंडी में गेंदा सबसे ज्यादा बिक रहा है.

रेट तय नहीं

राम रक्षा ने बताया कि गेंदे का फूल मिर्जापुर और विंध्याचल से मंडी में आ रहा है. उनके मुताबिक, फूल का कोई तय रेट नहीं है. मंडी में आवक और मांग के हिसाब से कीमत बढ़ती और घटती रहती है. इस समय गेंदे के फूल की लच्छी करीब 500 रुपये तक बिक रही है. उन्होंने बताया कि मंडी में सफेद फूल की मुंडी की माला समेत कई प्रकार के फूल उपलब्ध हैं।

फूल कारोबारी अनिल कुमार ने बताया कि इस समय गेंदे की मांग सबसे ज्यादा है. गेंदे का फूल 400 से 700 रुपये तक के भाव में बिक रहा है. गेंदे की बड़ी मात्रा मिर्जापुर से आती है. विकास ने बताया कि मुंडी की माला की मांग भी अच्छी है. इसके एक सैकड़े की कीमत करीब 1800 रुपये तक चल रही है. यह माला बनारस और मिर्जापुर से आ रही है. उनके मुताबिक, गेंदे की माला करीब 60 रुपये तक बिक रही है. मंडी में कमल का फूल भी पहुंचा है, जिसकी कीमत करीब 30 रुपये प्रति फूल है.

कोई नया फूल नहीं

दुकानदार दिनेश ने बताया कि मिर्जापुर से आने वाला गेंदा इस समय करीब 400 से 500 रुपये के भाव में बिक रहा है. इस बार मंडी में कोई खास नया फूल नहीं आया है. पुराने फूलों की ही मांग बनी हुई है. फूल विक्रेता हर्षित कुमार कहते हैं कि मुंडी का फूल भी लोगों को पसंद आ रहा है. इसकी कीमत करीब 1500 रुपये सैकड़ा है. किसानों से माला करीब 10 से 12 रुपये में खरीदी जाती है. इस बार लाल रंग का जाफरी फूल भी मंडी में आया है, जिसकी कीमत करीब 17 रुपये माला है. हीरालाल मौर्य ने बताया कि मंडी में छोटे और बड़े दोनों आकार की मुंडी की माला बिक रही है. मुंडी की कीमत 20 से 25 रुपये है. उनके पास करीब पांच प्रकार के फूल हैं, जिनमें नारंगी और पीले फूल की मांग ज्यादा है. सीताराम पटेल के मुताबिक, इस समय गेंदे का फूल करीब 450 रुपये लच्छी बिक रहा है. उनके यहां फूल करछना से आता है. बनारस और दूसरे इलाकों से भी फूल मंडी में पहुंचता है. दिवाली के कारण मंडी में फूलों की मांग अभी और बढ़ने की उम्मीद है.



Source link