NZ vs IND, 2nd ODI LIVE Score: भारत-न्यूजीलैंड में दूसरी भिड़ंत आज, जानें क्या है प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE Score: भारत-न्यूजीलैंड में दूसरी भिड़ंत आज, जानें क्या है प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज


होमखेलक्रिकेट

भारत-न्यूजीलैंड में दूसरी भिड़ंत आज, जानें क्या है प्लेइंग XI और मौसम का हाल

Last Updated:

India vs New Zealand, 2nd ODI Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी. सीरीज के पह…और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव

IND vs NZ, 2nd ODI Live Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह दूसरे मैच में भी जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखे. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

दोनों टीमों का स्क्वाड-

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी.

November 7, 202606:15 IST

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी/मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह.

November 7, 202606:15 IST

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी/मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर.

November 7, 202606:14 IST

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE Score: कैसी होगी वेलिंग्टन की पिच

दूसरे वनडे मैच के लिए पिच की बात करें तो यहां के कंडिनशन में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में दोनों टीमों की तरफ से भरपूर पेस अटैक देखने को मिलेगा. मौसम को देखते हुए इस पिच पर 250 से 270 रन फाइटिंग टोटल माना जा रहा है.

November 7, 202606:12 IST

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE: कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान बारिश रुकावट बन सकती है. आसमान पर बादल छाए रहने की उम्मीद है. इसके अलावा तेज हवा के कारण भी परेशानी हो सकती है.

November 7, 202606:10 IST

NZ vs IND, 2nd ODI LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे टॉस  के लिए मैदान पर उतरेंगे.



Source link