green crackers | what is green crackers


Last Updated:

What is Green Firecrackers: पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए आज से 3 साल पहले ग्रीन पटाखे भी इंट्रोड्यूस किये गये थे. लेकिन आज भी इनके बारे में न तो बेचने वालों को पता है, न ही खरीददारों को. कई जगह तो पटाखों के बॉक्स पर लगे क्यूआर कोड में भी कोई जानकारी नहीं है.

Top Deals Inside

क्या होते हैं ग्रीन पटाखे, जिनके इस्तेमाल को SC भी देता है मंजूरी?Zoom

देहरादून: दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं. पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में तो बकायदा समय भी निर्धारित है. पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए आज से 3 साल पहले ग्रीन पटाखे भी इंट्रोड्यूस किये गये थे. लेकिन आज भी इनके बारे में न तो बेचने वालों को पता है, न ही खरीददारों को.

बाजार में दीपावली पर पटाखों की भरमार है. प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए बकायदा जगह भी निर्धारित की है. हालांकि यह बात अलग है कि नियमों का कितना पालन हो रहा है. लेकिन इन सबके बीच जो देखने वाली बात है, वो है ग्रीन पटाखों को लेकर जागरूकता. बाजार में न तो लोगों को पता है कि ग्रीन पटाखा क्या बला है, न ही जो लोग इन्हें बेच रहे हैं, उन्हें इसके बारे में जानकारी है. कई जगह तो पटाखों के बॉक्स पर लगे क्यूआर कोड में भी कोई जानकारी नहीं है.

ग्रीन पटाखे क्या होते हैं?
ग्रीन पटाखे कम प्रदूषण फैलाने के मकसद से बनाये जाते हैं, जिनमें कुछ बदलाव करके धुएं और हानिकारक उत्सर्जन कम किया जाता है. सीएसआईआर के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) ने ग्रीन पटाखों के लिए मानक बनाएं. इनमें सेफ वाटर रिलीजर, सेफ थर्माइट क्रैकर और सेफ मिनिमल एल्युमिनियम जैसी कैटेगिरी शामिल हैं. इन पटाखों में बेरियम नाइट्रेट का इस्तेमाल नही होता है.

कैंपेन चलाने की जरूरत
वहीं प्रदूषण सर्वें पर काम कर रहे सोशल एक्टिविस्ट अनूप नौटियाल का मानना है कि अवेयरनेस तभी आयेंगी. जब प्रशासन पहल करें. बकायदा कैंपेन चलाने की जरूरत है, ताकि लोगों को ग्रीन पटाखों के बारे में पता चले. यानि सिर्फ कागजों में ग्रीन पटाखों का जिक्र है. आज भी लोगों को पता नहीं कि ग्रीन पटाखे क्या हैं और इनकों कहां से खरीदा जा सकता है.



Source link