Donald Trump Assassination Threat: ट्रंप की हत्या करने पहुंचा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने दबोचा, 3 बंदूकों के साथ व्हाइट हाउस पहुंचा


होमदुनियाअमेरिका

ट्रंप की हत्या करने पहुंचा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास दबोचा

Last Updated:

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला नागरिक रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस को गिरफ्तार किया. अधिकारियों के मुताबिक, वह चोरी की कार में मौजूद था. तलाशी में एक राइफल, दो हैंडगन और दर्जनों कारतूस मिले. पूछताछ में उसने कथित तौर पर कहा कि उसके दिमाग में आवाजें उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए वॉशिंगटन जाने को कह रही थीं.

Top Deals Inside

ट्रंप की हत्या करने पहुंचा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास दबोचाZoom

व्हाइट हाउस सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप के हत्या की साजिश नाकाम की.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है. गुरुवार को व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, वह चोरी की कार में सवार था और उसके पास तीन बंदूकें और दर्जनों कारतूस थे. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर कहा कि उसके दिमाग में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और हथियार बरामद कर लिए.

व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध हालत में दिखा शख्स

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के आसपास एक कार में सवार रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा. अधिकारियों के अनुसार, चिरिनोस वेनेजुएला का नागरिक है और 2024 में कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था. एजेंटों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं. ये आवाजें उसे वॉशिंगटन डीसी जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं. इसके बाद अधिकारियों ने कार की जांच की. पता चला कि जिस वाहन में वह बैठा था, वह चोरी का था. चिरिनोस ने भी कार में हथियार होने की बात स्वीकार की.

कार में मिले हथियार और रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस. (Crdit-DHS)

कार की तलाशी में क्या मिला?

DHS के मुताबिक, तलाशी के दौरान कार से एक राइफल, दो हैंडगन और दर्जनों कारतूस बरामद किए गए. इसके बाद आरोपी को हथियारों से जुड़े कई मामलों, बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल वह अमेरिकी मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.

सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर सीन करन ने एजेंटों की कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण और अनुभव के दम पर ऐसी खतरनाक स्थिति को संभाला, जिससे राष्ट्रपति की सुरक्षा और आम लोगों को तत्काल खतरा हो सकता था. करन के मुताबिक, यह घटना दिखाती है कि व्हाइट हाउस परिसर के आसपास सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सतर्क रहना पड़ता है. वहां हथियार लेकर पहुंचने वाले लोगों की घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं.

व्हाइट हाउस के आसपास बढ़े ऐसे मामले

सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, व्हाइट हाउस के आसपास मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है. अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस का प्रतीकात्मक महत्व कुछ ऐसे लोगों को अपनी ओर खींच सकता है, जो मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हों. इससे पहले मई में भी व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. उस समय सुरक्षा जांच चौकी के नजदीक एक शख्स ने गोली चला दी थी. जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.



Source link