मेट्रो सीट विवाद में जान गंवाने वाले पवन के साले ने ब्रेन हैमरेज से तोड़ा दम
Last Updated:
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हुए विवाद में पवन शर्मा की कथित पिटाई से मौत हो गई थी. इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया था. अब पवन शर्मा के साले की भी कथित तौर पर ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है. मेट्रो की घटना के बाद से वह काफी तनाव में थे। सोशल मीडिया पोस्ट में इस मौत का दावा किया जा रहा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली मेट्रो का वह खौफनाक मंजर अब एक और परिवार को हमेशा के लिए तोड़ चुका है. करीब एक महीने पहले सिर्फ एक मेट्रो सीट के विवाद में पूर्व IAS अधिकारी और उसके बेटे ने जिस पवन शर्मा (48) को पीट-पीटकर मार डाला था, अब उस वारदात का दर्द कथित तौर पर एक और जान ले बैठा है. घटना के बाद से ही परिवार लगातार खौफ, सदमे और मानसिक तनाव में जी रहा था. इसी भारी डिप्रेशन और स्ट्रेस के चलते मृतक पवन शर्मा के साले अपने बहनोई की मौत के बाद से परिवार बेहद टेंशन में था. बताया जा रहा है अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे उनकी भी मौत हो गई. मेट्रो में हुई वह गुंडागर्दी अब दो-दो परिवारों की जिंदगी तबाह कर चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह जानकारी दी गई है. न्यूज18 अपने स्तर पर इस जानकारी की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं कर सकता है.
मेट्रो सीट का विवाद, जो बन गया जानलेवा
यह खौफनाक वारदात 8 अक्टूबर को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हुई थी. 48 साल के पवन शर्मा अपनी बीमार मां दुर्गा देवी के साथ सफर कर रहे थे. दोनों सीनियर सिटीजन रिजर्व्ड सीट पर बैठे थे. तभी रिटायर्ड IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनका वकील बेटा मेट्रो में चढ़े. उन्होंने सीट खाली कराने को लेकर पवन से बदतमीजी शुरू कर दी. जब पवन ने इस बर्ताव का विरोध किया, तो आरोपी बाप-बेटे ने उन पर हमला कर दिया.
मां के सामने घोंटा गला, सीने में मारे घूंसे
एनडीटीवी (NDTV) से बातचीत में रोती-बिलखती मां दुर्गा देवी ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का हाथ पकड़कर खड़ा होने को कहा था, लेकिन तभी IAS के बेटे ने पवन का गला दबा दिया और दूसरे हाथ से सीने पर ताबड़तोड़ घूंसे मारने शुरू कर दिए. चलती मेट्रो में मां के सामने ही पवन तड़प-तड़पकर शांत हो गए. पुलिस ने मुख्य आरोपी 1984 बैच के रिटायर्ड IAS संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जो दर्द वे परिवार को दे गए, उसकी भरपाई नामुमकिन है.
सदमे से नहीं उबर पाया परिवार, एक और मौत
घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी परिवार इस खौफनाक हादसे को भूल नहीं पाया था. हर दिन न्याय का इंतजार और घटना का खौफनाक मंज़र उनके दिमाग पर हावी था. इसी असहनीय मानसिक तनाव (Stress) के कारण पवन के रिश्तेदार (बहनोई/साले) को ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. वीआईपी सनक और बदतमीजी ने हंसते-खेलते परिवार को मातम के अंधेरे में धकेल दिया है.