Bettiah Festival Offer: बाइक खरीदें, मुफ्त पेट्रोल और उपहार पाएं, बेतिया के इस शोरूम में त्योहारों पर खास ऑफर

Bettiah Festival Offer: बाइक खरीदें, मुफ्त पेट्रोल और उपहार पाएं, बेतिया के इस शोरूम में त्योहारों पर खास ऑफर


Last Updated:

Bettiah Bike Showroom Festival Special Offer: बेतिया के शशि बजाज शोरूम में त्योहारी सीजन पर बाइक खरीद पर मुफ्त पेट्रोल, हेलमेट, कवर और इस्त्री जैसे उपहार मिल रहे हैं. यह ऑफर 20 नवंबर तक लागू है. जो खरीदारी की योजना बना रहे हैं, वे मौके का लाभ उठा सकते हैं.

Top Deals Inside

पश्चिम चम्पारण. त्योहारों के इस खास अवसर पर अगर आप भी मोटर बाइक की खरीदारी करना चाहते हैं, तो बेतिया का बजाज शोरूम आपके लिए ढेर सारे उपहार लेकर आया है. शोरूम से किसी भी बाइक की खरीदारी पर आपको 500 से लेकर 1,000 रुपये तक का पेट्रोल, बाइक कवर, ISI मार्का वाला स्टड्स हेलमेट, इस्त्री इत्यादि चीजें बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही हैं. बड़ी बात यह है कि अपने उपभोक्ताओं के लिए यह सौगात सिर्फ बेतिया स्थित शशि बजाज शोरूम लेकर आया है.

बाइक की खरीदारी पर पेट्रोल मुफ्त
शोरूम के संचालक आशीष कुमार राजगढ़िया बताते हैं कि त्योहारों के इस सीजन में उन्होंने अपने उपभोक्ताओं को कई सारे उपहार देने का फैसला किया है. शोरूम से किसी भी मोटर बाइक की खरीदारी पर खरीदारों को मुफ्त पेट्रोल का लाभ दिया जा रहा है. 100 सीसी की बाइक की खरीदारी पर 500 रुपये का पेट्रोल और इससे ऊपर की बाइक की खरीदारी पर 1,000 रुपये का पेट्रोल बिल्कुल मुफ्त में दिया जा रहा है.

त्योहार के सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां अलग-अलग स्कीम निकालती रहती हैं. कोशिश यह होती है कि ऑफर ऐसा हो जो ग्राहकों को लुभा सके और अगर वे खरीदारी की योजना कर रहे हैं तो इसे साकार कर सकें. खरीदार भी खास ऐसे मौकों का इंतजार करते हैं और खासतौर पर गाड़ी खरीद को अक्सर त्योहारों पर करना चाहते हैं.

अन्य कई आकर्षक उपहार
बड़ी बात यह है कि खरीदारों को सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि ब्रांडेड हेलमेट, कवर, इस्त्री जैसी उपयोगी चीजें भी बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही हैं. इतना ही नहीं, जीरो डेप्थ इंश्योरेंस का लाभ भी दिया जा रहा है. हां, ध्यान रहे कि यह ऑफर 20 नवंबर तक ही लागू है. इसलिए जिन्हें भी आकर्षक उपहारों के साथ बाइक की खरीदारी करनी है, वे निर्धारित समय के अंदर बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित शशि बजाज में संपर्क कर सकते हैं.



Source link