4 एकड़ में तुअर, कपास, सोयाबीन और सब्जियां! मिश्रित खेती से लखपति बने बुरहानपुर के सोमा

4 एकड़ में तुअर, कपास, सोयाबीन और सब्जियां! मिश्रित खेती से लखपति बने बुरहानपुर के सोमा


होमताजा खबरकृषि

मजदूरी के पैसे जोड़कर खुदवाया कुआं, आज उसी खेत से हो रही लाखों की कमाई

Last Updated:

Mixed Farming: बुरहानपुर के किसान सोमा सीमित संसाधनों से शुरुआत कर आज चार एकड़ जमीन में मिश्रित खेती के जरिए लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. उनकी सफलता में परिवार की तीसरी पीढ़ी भी जुड़ी है.

Top Deals Inside

Mixed Farming: बुरहानपुर में कभी मजदूरी से मिलने वाली राशि को बचाकर कुआं खुदवाने वाले किसान सोमा आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं. सीमित संसाधनों से खेती की शुरुआत करने वाले सोमा अब चार एकड़ जमीन में मिश्रित खेती कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. उनकी सफलता की खास बात यह है कि उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी भी खेती-किसानी से जुड़ी हुई है.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान सोमा बताते हैं कि शुरुआती दौर में परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था. पिता की नौकरी से मिलने वाली राशि और मजदूरी से जुटाए पैसों को उन्होंने खेती में लगाने का फैसला किया. इसी राशि से सबसे पहले खेत में कुआं खुदवाया और फिर कृषि कार्य की शुरुआत की. पानी की व्यवस्था होने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे खेती का दायरा बढ़ाया. समय के साथ खेती में अनुभव बढ़ता गया और परिवार की अगली पीढ़ी भी इस काम से जुड़ती चली गई.

अलग-अलग फसलों से हो रही अच्छी कमाई
आज किसान सोमा अपने चार एकड़ खेत में मिश्रित खेती कर रहे हैं. वे तुअर कपास सोयाबीन के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां भी लगाते हैं. उनका मानना है कि एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फसलों की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे मौसम और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच आमदनी के अलग-अलग अवसर मिलते हैं.

सोमा का कहना है कि खेती में मेहनत के साथ सही योजना और समय पर फसलों की देखभाल करना भी जरूरी है.उन्होंने सीमित जमीन में अलग-अलग फसलें लगाकर अपनी आमदनी बढ़ाई है. आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि वे खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. उनकी यह कहानी बताती है कि मेहनत, अनुभव और सही कृषि प्रबंधन के जरिए कम जमीन में भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.



Source link