‘यह हमारी जर्नी का हिस्सा है’, ‘रामायण’ से सीन्स कटने पर इमोशनल हुए सत्येन चतुर्वेदी, बोले- आभारी हूं

‘यह हमारी जर्नी का हिस्सा है’, ‘रामायण’ से सीन्स कटने पर इमोशनल हुए सत्येन चतुर्वेदी, बोले- आभारी हूं


Last Updated:

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में ‘सुमंत्र का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्येन चतुर्वेदी ने बताया कि फाइनल कट में उनके सीन काट दिए गए हैं. इस बात का मलाल जताने के बजाय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट शेयर कर फिल्म की पूरी टीम और मेकर्स का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा कि भले ही उनके सीन बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन ‘रामायण’ का हिस्सा बनने का अनुभव और यादें हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सत्येन चतुर्वेदी ने ‘रामायण’ में निभाया था सुमंत्र का किरदार. (फोटो साभार: Instagram@satyen.chaturvedi)

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इसमें सुमंत्र का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्येन चतुर्वेदी नजर नहीं आएंगे. एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि फिल्म के फाइनल कट से उनके सीन पूरी तरह हटा दिए गए हैं. हालांकि, सार्वजनिक तौर पर निराशा जताने के बजाय सत्येन ने मेकर्स के इस फैसले को सहजता से स्वीकार किया और साथ ही ‘रामायण’ का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए टीम का शुक्रिया अदा किया.

सत्येन चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह शेयर करते हुए बताया कि भले ही दर्शक पर्दे पर सुमंत्र के रूप में उनका अभिनय नहीं देख पाएंगे, लेकिन फिल्म में काम करने का उनका अनुभव हमेशा खास रहेगा. उन्होंने लिखा कि एडिट टेबल पर कई बार एक्टर का काम कट जाता है और यह इस इंडस्ट्री का एक हिस्सा है, इसलिए वह इस अनुभव को एक खूबसूरत याद की तरह संजोकर रखेंगे.

View this post on Instagram





Source link