‘मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं’, राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर धनुष ने तोड़ी चुप्पी, साई पल्लवी ने की अपील

‘मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं’, राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर धनुष ने तोड़ी चुप्पी, साई पल्लवी ने की अपील


Last Updated:

धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओएम – चैप्टर 1’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में भारी संख्या में फैंस पहुंचे. जहां उन्होंने धनुष-साई पल्लवी को करीब से सुना. कुछ वक्त से धनुष के राजनीति से जुड़ने की अफवाहें छाई हुई थीं, जिस पर स्टार ने अपना रिएक्शन दिया. वहीं, साई पल्लवी ने धनुष से एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धनुष की फिल्म का ऑडियो लॉन्च. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: चेन्नई में राजकुमार पेरियासामी की फिल्म ‘ओएम – चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ के प्री-रिलीज इवेंट में धनुष, साई पल्लवी और ममूटी शामिल हुए. इवेंट में साई पल्लवी ने धनुष के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने इशारों-इशारों में धनुष के राजनीति में आने की अफवाहों का जिक्र करते हुए उनसे अपील की कि वे सिनेमा न छोड़ें. उन्होंने इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का उदाहरण भी दिया.

‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के अनुसार, साई पल्लवी ने इवेंट में कहा, ‘यहां आते समय मैंने इतने सारे झंडे देखे कि ऐसा लगा जैसे कोई राजनीतिक सभा हो रही हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सर आप जो भी करेंगे, मैं आपका सपोर्ट करूंगी. अभी हाल में विजय सर राजनीति में आ गए हैं और उन्होंने एक्टिंग करना छोड़ दिया है.’ धनुष से एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश करते हुए साई ने कहा, ‘मैं यही उम्मीद और दुआ कर रही थी कि धनुष सर हमेशा एक एक्टर के तौर पर हमारे साथ बने रहें. लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि ‘ओएम’ के जरिए आपने मुझे इतना प्यार और अपनापन दिया है.’ धनुष ने अपने राजनीति में आने की अफवाहों पर बात करते हुए कहा, ‘मेरे बारे में काफी कयास लगाए जा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि कोई मुझे गाइड कर रहा है या कोई मेरे साथ है. लेकिन मुझे सिर्फ भगवान ही गाइड करते हैं और रास्ता दिखाते हैं. मेरे फैंस मेरे पीछे खड़े हैं और आम लोग मेरे साथ हैं.’

धनुष ने फैंस से मांगी माफी
‘ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ का ऑडियो लॉन्च 6 नवंबर को हुआ. इस भव्य इवेंट में धनुष की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस इकट्ठा हुए थे. जिनके पास टिकट थे, वे सभी बहुत रोमांचित थे. हालांकि, हालात तब बिगड़ गए, जब ऑडिटोरियम पूरी तरह भर गया और कई टिकट धारक अंदर नहीं जा पाए. वैध टिकट होने के बावजूद कई फैंस को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिसके चलते एंट्री न मिलने पर फैंस और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई. धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट लिखा, ‘मुझे इस बात का बहुत दुख है कि जिन हजारों फैंस के पास टिकट थे, वे अंदर नहीं जा पाए और उन्हें वापस लौटना पड़ा. मैं यह पता नहीं लगाना चाहता कि इसमें किसकी गलती थी. मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खेद प्रकट करता हूं. यह मेरी जिम्मेदारी है कि आगे ऐसा दोबारा न हो.’



Source link