Last Updated:
Ghazipur News: मंदिरों में चढ़े गुलाब-गेंदे के फूल अब बेकार नहीं जाएंगे. इसका इस्तेमाल धूप में किया जा सकेगा. यह कमाल गाजीपुर पीजी कॉलेज की छात्राओं ने की है. उन्होंने मंदिरों में चढ़ाए जाने के बाद बेकार होने वाले गुलाब और गेंदे के फूलों से धूप तैयार की है.
गाजीपुर: मंदिरों में पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले फूल कुछ समय बाद मुरझाकर बेकार हो जाते हैं. आमतौर पर इन्हें कचरे के साथ फेंक दिया जाता है, लेकिन गाजीपुर के पीजी कॉलेज की होम साइंस की छात्राओं ने इन्हीं फूलों को उपयोगी बनाने का एक रचनात्मक तरीका निकाला है. छात्रा खुशी ने गुलाब और गेंदे के बेकार फूलों से धूप तैयार की है. इसमें हवन सामग्री के साथ शहद, दालचीनी और लौंग जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है.
खुशी बताती हैं कि इस काम का आइडिया उन्हें होम साइंस की टीचर ने दिया था. दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले यह विचार आया और छात्राओं ने इसे तैयार करना शुरू कर दिया.
उनके साथ सहयोगी छात्रा नाज इरबाल ,इशिका ,कंचन ,लवली जलसा नेहा निशा नीलम उनका उद्देश्य मंदिरों में चढ़ाए जाने के बाद बेकार होने वाले फूलों का दोबारा इस्तेमाल करना है.
ऐसे तैयार होती है फूलों से धूप
खुशी के मुताबिक, सबसे पहले मंदिरों में चढ़ाए गए गुलाब और गेंदे के फूलों को इकट्ठा किया जाता है. इसके बाद उन्हें धूप में सुखाया जाता है. छात्रा बताती हैं कि फूलों को सूखने में लगभग एक दिन लगता है.पूरी तरह सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लिया जाता है. इसके बाद इस पाउडर में हवन सामग्री, दालचीनी, लौंग और शहद की कुछ बूंदें मिलाई जाती हैं. दालचीनी और लौंग से धूप में सुगंध आती है, जबकि शहद को मिश्रण तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता है. छात्राएं सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करती हैं और फिर उसे धूप का आकार देती हैं.
एक घंटे में तैयार होता है धूप
खुशी बताती हैं कि एक धूप को आकार देने में करीब एक मिनट का समय लगता है. वहीं, सामग्री मिलाने से लेकर धूप तैयार करने की पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लग जाता है.उनके अनुसार, एक धूप तैयार करने के लिए फूल के साथ थोड़ी हवन सामग्री और अन्य सुगंधित चीजों की जरूरत होती है. इसमें कपूर और दाल चीनी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. छात्राओं का कहना है कि पूजा में इस्तेमाल होने के बाद बेकार हो जाने वाले फूलों को इस तरह दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है. इससे फूलों की बर्बादी कम करने के साथ एक उपयोगी चीज भी तैयार की जा सकती है.