दीपोत्सव में राममय हुई अयोध्या, मयूर नृत्य से लेकर लोककलाओं तक कलाकारों ने बांधा समां

दीपोत्सव में राममय हुई अयोध्या, मयूर नृत्य से लेकर लोककलाओं तक कलाकारों ने बांधा समां


Last Updated:

Ayodha News: दीपोत्‍सव में पूरी अयोध्‍या राममय है. दसवें संस्करण के दौरान आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. दीपों की जगमगाहट के बीच विभिन्न राज्यों के कलाकार अपने पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं.

Ayodhya : पूरा अयोध्‍या इस वक्‍त राममय में तब्‍दील हो चुका है. लोग अपने प्रभु राम की स्वागत में तैयार है. कलाकार साकेत महाविद्यालय से लता मंगेशकर चौक तक झाकी न‍िकालेंगे. दीपोत्सव के दसवें संस्करण के दौरान आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. दीपों की जगमगाहट के बीच विभिन्न राज्यों के कलाकार अपने पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं.

शोभायात्रा में शामिल अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव की रौनक बढ़ा रहे हैं. कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक संगीत और अनूठी नृत्य शैलियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इस बार केवल दीपों के आयोजन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसके माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है.

कई राज्‍यों के पहुंचे है कलाकार

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत कई राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी लोक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को अलग-अलग प्रदेशों की संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है. इन सभी प्रस्तुतियों के बीच मथुरा का पारंपरिक मयूर नृत्य विशेष आकर्षण बना हुआ है.भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ब्रज संस्कृति की पहचान माने जाने वाले इस नृत्य में कलाकार मोर की भाव-भंगिमाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत कर रहे हैं. रंग-बिरंगी पोशाकों और मनमोहक नृत्य मुद्राओं के साथ कलाकार जब मंच और शोभायात्रा में अपनी प्रस्तुति देते हैं, तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

लोक संगीत की धुन पर थिरकते कलाकार

वहीं, प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के अन्य पारंपरिक लोकनृत्य भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. लोक संगीत की धुन पर थिरकते कलाकार अपनी कला के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर रहे हैं. इसके साथ ही लोक कलाकार भी अपनी विशिष्ट नृत्य शैलियों से दीपोत्सव को बहुरंगी बना रहे हैं. शोभायात्रा के दौरान कहीं पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही है, तो कहीं कलाकार अपनी अनूठी नृत्य प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु भी इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं.

लोक कलाओं का एक मंच पर संगम

इस तरह अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता और विविधता का भी भव्य उत्सव बनता नजर आ रहा है. अलग-अलग राज्यों की लोक कलाओं का एक मंच पर संगम यह संदेश दे रहा है कि भारत की असली पहचान उसकी विविध परंपराओं और साझा सांस्कृतिक विरासत में बसती है. अलग-अलग स्वरूपों में अयोध्या पहुंचे कलाकारों ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है.



Source link