Last Updated:
Shanaya Kapoor Viral Video: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शनाया कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी के साथ पहुंचीं. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. इस दौरान करण पीछे खड़े होकर शनाया का वीडियो बनाते और उन्हें चीयर करते दिखे. दोनों का यह खास मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शनाया कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जहां उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी भी नजर आए. पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शनाया पैपराजी के सामने पोज देती दिख रही हैं, जबकि करण पीछे खड़े होकर अपने फोन से उनका वीडियो बना रहे हैं.
शनाया कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जहां उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी भी नजर आए. पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शनाया पैपराजी के सामने पोज देती दिख रही हैं, जबकि करण पीछे खड़े होकर अपने फोन से उनका वीडियो बना रहे हैं.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शनाया कपूर और करण कोठारी दोनों पहुंचे थे. इस दौरान शनाया ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. वहीं करण भी ब्लैक पैंट सूट में नजर आए. दोनों ने अपने लुक से ट्विनिंग की और पार्टी में सबका ध्यान खींचा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पार्टी से सामने आए वीडियो में शनाया पैपराजी के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. इस दौरान करण उनके पीछे खड़े होकर फोन से उनका वीडियो बना रहे थे. वह शनाया को चीयर करते भी दिखाई दिए. हालांकि, दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज नहीं दिया.
पार्टी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शनाया और करण साथ में मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचते दिखाई दिए. इसके बाद शनाया बाहर आकर पैपराजी के लिए पोज देती हैं. दोनों के साथ पहुंचने और पार्टी में एक-दूसरे के आसपास नजर आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण कोठारी शनाया के कॉलेज फ्रेंड हैं और मुंबई के बिजनेसमैन हैं. उनके पिता अविनाश कोठारी Kothari Fine Jewels के मालिक बताए जाते हैं. हालांकि, करण और शनाया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
शनाया और करण को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने भी गए हैं. इनमें मालदीव ट्रिप का नाम भी सामने आया था. इसके अलावा शनाया को करण की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी देखा गया है.
शनाया और करण को कई मौकों पर साथ देखा गया है. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. ऐसे में फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगती रहती हैं. दिवाली पार्टी का यह वीडियो भी इसी वजह से चर्चा में है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर की Student of the Year फ्रेंचाइजी की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शनाया डबल रोल निभाती दिखाई देंगी. सीरीज 13 नवंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी.