कौन हैं नौकरी छोड़ने वाली PCS अफसर अनुपमा राग, पति हैं सपा के प्रवक्ता, मां रह चुकी हैं सांसद और मंत्री


Last Updated:

PCS Anupama Raag : उत्तर प्रदेश की PCS अधिकारी और प्लेबैक सिंगर अनुपमा राग ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर सार्वजनिक जीवन में उतरने का फैसला किया है. उनके पति और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया हैं. जानिए कौन हैं अनुपमा राग, उनका प्रशासनिक करियर, संगीत से जुड़ा सफर और राजनीतिक परिवार से उनका रिश्ता.

Top Deals Inside

कौन हैं नौकरी छोड़ने वाली PCS अफसर अनुपमा राग, पति हैं सपा के प्रवक्ता Zoom

PCS Anupama Raag : अनुपमा GST डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थीं.

PCS Anupama Raag : उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद एक और अफसर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. इस बार इस्तीफा देने वाली हैं पीसीएस अधिकारी अनुपमा राग. उनके पति अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपमा सीतापुर की सिधौली सीट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

अनुपमा राग पीसीएस अधिकारी के साथ प्लेबैक सिंगर भी हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करने के साथ नए सफर के शुरुआत की भी बात लिखी है. उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार कि कविता… सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए, से अपनी बात की शुरुआत की.

जीएसटी डिप्टी कमिश्नर के पद पर थीं तैनात

अनुपमा ने इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात रही हैं. उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने का निर्णय लिया है.

कौन हैं अनुपमा सरोज राग?

लखनऊ की रहने वाली अनुपमा सरोज राग प्रशासनिक सेवा और संगीत की दुनिया, दोनों में अपनी पहचान रखती हैं. वह पीसीएस अधिकारी होने के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर भी हैं. उन्होंने साल 2011 में फिल्म ‘बिन बुलाए बारात’ के गाने ‘शालू के ठुमके’ से पार्श्व गायन की शुरुआत की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों के लिए भी गाने गा चुकी हैं.

अनुपमा राग का पारिवारिक बैकग्राउंड भी राजनीति और प्रशासन से जुड़ा रहा है. उनकी मां सुशीला सरोज मोहनलालगंज से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता राम प्रकाश सरोज आईपीएस अधिकारी रहे हैं. निजी जिंदगी की बात करें तो अनुपमा राग ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से प्रेम विवाह किया है.

राजनीति और ब्यूरोक्रैसी से फैमिली रिलेशन

अनुपमा सरोज के पिता आरपी सरोज भी 1964 बैच के आईपीएस रह चुके हैं. वह एडीजी जैसे महत्वपूर्ण पद पर सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा उनकी मां सुशीला सरोज समाजवादी पार्टी की दिग्गज नेता रही हैं, जो 2004 में लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाल चुकी हैं.

अनुपमा की बड़ी बहन भी पीसीएस अधिकारी रह चुकी हैं, जबकि छोटी बहन वर्तमान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर तैनात हैं. इसके अलावा उनके बहनोई उत्तर प्रदेश के डीजीपी पद से रिटायर हुए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, और दूसरे बहनोई एक जाने-माने आईएफएस (IFS) अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.



Source link