एक पीस 4200 रुपए का! इंदौर में दीवाली पर बिक रही सोने वाली मिठाई, जानें कैसे होती है तैयार

एक पीस 4200 रुपए का! इंदौर में दीवाली पर बिक रही सोने वाली मिठाई, जानें कैसे होती है तैयार


Last Updated:

Indore Diwali Special Sweet: इंदौर के प्रसिद्ध अग्रवाल स्वीट्स द्वारा दीपावली पर द रॉयल ऑप्युलेंस नामक विशेष मिठाई पेश की गई है. प्योर पिशोरी पिस्ता और 24 कैरेट सोने के वर्क से बनी इस मिठाई की कीमत लगभग 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है.

Top Deals Inside

नमन मटके(इंदौर), 

Indore Diwali Special Sweet: स्वाद के शहर इंदौर में दीपावली के अवसर पर एक बेहद खास और महंगी मिठाई लोगों को खाने के लिए मिल रही है. इंदौर के प्रसिद्ध अग्रवाल स्वीट्स ओर से “द रॉयल ऑप्युलेंस” नामक मिठाई पेश की गई है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. इस अनोखी मिठाई की कीमत लगभग 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है. इस मिठाई की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है. इसके अलावा इस मिठाई पर बेहद महीन कारीगरी का काम किया गया है, जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है.

कुछ ऐसे तैयार होती है मिठाई
मिठाई तैयार करने वाले अग्रवाल स्वीट्स के अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, वे हर साल ग्राहकों के लिए कुछ खास वैरायटी लेकर आते हैं और पिछले कुछ सालों से गोल्डन वर्क की मिठाई तैयार कर रहे हैं. इस साल उन्होंने द रॉयल ऑप्युलेंस लॉन्च की है जो प्योर पिशोरी पिस्ता की बनी हुई है. इस मिठाई में पिस्ते के एक-एक पीस पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है और बहुत महीन कारीगरी का काम किया गया है.

लोगों को पसंद आता है स्वाद
इस विशेष मिठाई का एक पीस 4200 रुपए का है, जिसके आधार पर इस मिठाई की कीमत लगभग 40 हजार रुपए किलो बैठती है. इस मिठाई को चखने के लिए इंदौरी पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.



Source link