अयोध्या के आकाश में दिखा त्रेतायुग, राम-सीता से लेकर संजीवनी पर्वत तक की अद्भुत झलक, तस्वीरों में देखें दीपोत्सव

अयोध्या के आकाश में दिखा त्रेतायुग, राम-सीता से लेकर संजीवनी पर्वत तक की अद्भुत झलक, तस्वीरों में देखें दीपोत्सव


Last Updated:

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य और अलौकिक आयोजन किया गया है. यहां दीपावली की पूर्व संध्या पर सरयू नदी के 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशन किया गया है. राम की पैड़ी पर आयोजित इस महाउत्सव में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से शिरकत की. आसमान में 2100 ड्रोन्स के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया, जबकि 25 मिनट तक चली हरित आतिशबाजी और लेजर शो ने पूरी रामनगरी को त्रेतायुग के वैभव से सराबोर कर दिया.

सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों को इस बार 30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से सजाया गया है. ये हमारी प्राचीन संस्कृति और सनातन परंपरा की अटूट जीवंतता का प्रतीक है. इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि हमारी विरासत आज भी उतनी ही गौरवशाली और मजबूत है. राम की पैड़ी और आसपास के सभी मुख्य मार्ग दीपों की मालाओं से जगमगा उठे हैं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी.

राम की पैड़ी पर आयोजित आधुनिक लेजर लाइट शो ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. पानी की फुहारों और लेजर किरणों के तालमेल से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और गाथाओं को बेहद सुंदर तरीके से पर्दे पर उतारा गया. इस आकर्षक तकनीकी प्रस्तुति ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, और रामनगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.

ड्रोन शो की शुरुआत बेहद मनमोहक दृश्यों के साथ हुई, जिसमें आकाश में सरयू घाटों पर दीप जलाने और पारंपरिक संस्कृति को दर्शाते हुए सजीव चित्र उकेरे गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हजारों रंग-बिरंगे चमचमाते ड्रोन्स ने हवा में एक के बाद एक अद्भुत कलाकृतियां बनाईं. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेतायुग के वे पावन पल आधुनिक विज्ञान के जरिए सीधे आसमान में उतर आए हों, जिसे देखकर वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आधुनिक तकनीक और परंपरा का सबसे अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब आसमान में 2100 अत्याधुनिक ड्रोन्स ने एक साथ उड़ान भरी. इनसे आकाश में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में उकेरा गया. लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी, राम-भरत मिलाप और हनुमान जी के प्रसंगों की अद्भूत कलाकारी देखकर हर कोई हतप्रद रह गया और आसमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

इस ड्रोन शो का सबसे मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण रहा. आसमान में चमकते ड्रोन्स ने भगवान श्रीराम के धनुष-बाण लिए हुए भव्य स्वरूप और माता सीता के साथ उनके दिव्य मिलन के दृश्यों को आसमान में उकेरा. जब भगवान राम की महिमा को दर्शाती ये विशाल आकृतियां रात के अंधेरे में टिमटिमाते हुए रोशन हुईं, तो पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा और हर कोई इस कलाकारी की सराहना करने लगा.

इस भव्य और राष्ट्रीय स्तर के दीपोत्सव समारोह में देश के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. इन दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने इस दसवें संस्करण के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक बढ़ा दिया, जिससे पूरा प्रशासनिक और सुरक्षा अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.

सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए थे. हालांकि अत्यधिक भीड़ के दबाव के कारण कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग टूटने की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन पुलिस बलों ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही थी ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े.

क्रम को आगे बढ़ाते हुए, ड्रोन शो के अगले चरण में संकटमोचन भगवान हनुमान के उस ऐतिहासिक और वीर रूप को आसमान में उतारा गया, जिसमें वे अपने हाथ में संजीवनी पर्वत उठाए हुए नजर आ रहे हैं. नीले, लाल और सुनहरे रंगों के प्रकाश बिखेरते ड्रोन्स की यह कलाकारी इतनी सजीव थी कि मानो साक्षात बजरंगबली आकाश में विराजमान होकर रामनगरी की रक्षा कर रहे हों. इस अद्भुत और भव्य दृश्य ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी का मन मोह लिया और लोगों ने अपने कैमरों में इस पल को कैद कर लिया.

दीपोत्सव के इस भव्य आयोजन के दौरान लगभग 25 मिनट तक लगातार शानदार और पर्यावरण के अनुकूल हरित आतिशबाजी (Green Fireworks) का प्रदर्शन किया गया. आसमान में छूटती रंग-बिरंगी फुलझड़ियों और पटाखों की रोशनी ने पूरी अयोध्या के आसमान को सतरंगी रंगों में रंग दिया. इस भव्य आतिशबाजी का आनंद मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मंच से लिया, जिससे दीपोत्सव का रोमांच और अधिक बढ़ गया.

रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव-2026 के ऐतिहासिक और अलौकिक अवसर पर परंपरा और आधुनिक तकनीक का एक ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने देश-दुनिया के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सरयू नदी के तट और राम की पैड़ी पर आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान जब आसमान में अत्याधुनिक ड्रोन्स ने उड़ान भरी, तो पूरा आकाश एक विशाल डिजिटल कैनवास में तब्दील हो गया.

रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव-2026 के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र सरयू नदी के तट पर विधि-विधान के साथ संध्या आरती की और मां सरयू का आशीर्वाद लिया. इस बार के दीपोत्सव को और अधिक भव्य बनाते हुए सरयू नदी के कुल 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों को प्रज्वलित कर पूरी रामनगरी को अलौकिक रोशनी से जगमगाने का रिकॉर्डतोड़ इंतजाम किया गया है, जिससे पूरा अयोध्या धाम त्रेतायुग के वैभव और दिव्यता के साथ सराबोर नजर आ रहा है.

30 लाख से अधिक दीपकों की जगमगाहट और ग्रीन आतिशबाजी के बीच 2100 अत्याधुनिक ड्रोन्स के माध्यम से प्रस्तुत यह शो यह साबित कर रहा था कि आधुनिक तकनीक का किस प्रकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए उपयोग किया जा सकता है. अयोध्या के इस 10वें दीपोत्सव का यह ड्रोन शो न केवल तकनीक का एक उत्कृष्ट नमूना बना, बल्कि इसने सनातन संस्कृति की गौरवशाली गाथा को वैश्विक पटल पर एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link