Rajasthan SET Result 2026: राजस्‍थान सेट परीक्षा में 93% फेल, 1.39 लाख में से सिर्फ 9,191 पास

Rajasthan SET Result 2026: राजस्‍थान सेट परीक्षा में 93% फेल, 1.39 लाख में से सिर्फ 9,191 पास


Last Updated:

Rajasthan SET Result 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए SET 2026 का रिजल्ट कई सवालों के जवाब लेकर आया है. इस बार परीक्षा में शामिल हुए 1.39 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों में से केवल 9,191 ही सफल हो पाए हैं यानी करीब 93 फीसदी उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी है. कुल 1,77,901 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन सफलता का आंकड़ा सिर्फ 6.59 फीसदी रहा. अब उम्मीदवारों की नजर विषयवार कटऑफ, अपने क्वालिफाइंग स्टेटस और ई-सर्टिफिकेट पर है.

Zoom

Rajasthan SET Result 2026: राजस्‍थान सेट परीक्षा का रिजल्‍ट घोषित. (pic credit: magnific)

Rajasthan SET Result 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कोटा विश्वविद्यालय ने परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए हैं. इस बार रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान नहीं रहा. कुल 1,39,383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन इनमें से केवल 9,191 उम्मीदवार ही पास हो सके. इस तरह परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में सिर्फ 6.59 फीसदी को सफलता मिली है.आसान शब्दों में समझें तो राजस्थान SET में परीक्षा देने वाले हर 100 उम्मीदवारों में से करीब 7 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं. वहीं 1.30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस बार परीक्षा पास नहीं कर सके. अब सफल अभ्यर्थी अपने ई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड का इंतजार करेंगे जिन्हें रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह बाद डाउनलोड किया जा सकेगा.

1.77 लाख से ज्यादा ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 1.39 लाख ने दी परीक्षा

राजस्थान SET 2026 के लिए कुल 1,77,901 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,39,383 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इस तरह पंजीकरण कराने वाले सभी उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं पहुंचे. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 9,191 ने सफलता हासिल की है.इन आंकड़ों से साफ है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की तुलना में सफल अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही. कुल 6.59 फीसदी उम्मीदवार ही पास हुए हैं. यही वजह है कि इस बार राजस्थान SET के रिजल्ट में सफलता का प्रतिशत चर्चा का विषय बना हुआ है.राजस्थान SET 2026 के आंकड़ों को देखें तो परीक्षा में शामिल 1,39,383 उम्मीदवारों में से 9,191 पास हुए हैं. यानी सफल उम्मीदवारों का प्रतिशत 6.59 रहा. इसका मतलब है कि करीब 93.41 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर सके.यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता से जुड़ी है.

uok.ac.in पर ऐसे चेक करें राजस्थान SET का रिजल्ट

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं. वहां राजस्थान SET Result 2026 से जुड़े लिंक को खोलें. इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना परिणाम देखें.

दो सप्ताह बाद डाउनलोड कर सकेंगे ई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड

कोटा विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसारvई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड रिजल्ट घोषित होने के दो सप्ताह बाद उपलब्ध होंगे. अभ्यर्थी इन्हें अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. इसलिए सफल उम्मीदवारों को अपने ई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड के लिए SSO ID की जानकारी तैयार रखनी चाहिए.

भूगोल और शारीरिक शिक्षा विषय में लागू हुई स्केलिंग

राजस्थान SET 2026 में भूगोल और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की गई थीं. इसी वजह से इन दोनों विषयों के लिए स्केलिंग फॉर्मूला लागू किया गया है यानी इन विषयों के परिणाम तैयार करते समय स्केलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है. परीक्षा में शामिल इन विषयों के अभ्यर्थियों को अपने परिणाम और स्कोरकार्ड से जुड़ी जानकारी देखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए.



Source link