India Tour of Bangladesh: खत्म हो गया इंतजार, बांग्लादेश में 6 मैच खेलने जा रहा भारत, टूट गई दुश्मनी की दीवार?

India Tour of Bangladesh: खत्म हो गया इंतजार, बांग्लादेश में 6 मैच खेलने जा रहा भारत, टूट गई दुश्मनी की दीवार?


होमखेलक्रिकेट

खत्म हो गया इंतजार, BAN में 6 मैच खेलने जा रहा भारत, टूट गई दुश्मनी की दीवार

Last Updated:

India tour of Bangladesh 2026: भारत का यह दौरा पिछले साल जुलाई में पहली बार टाल दिया गया था. फिर जब बांग्लादेश ने इस साल भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का बायकॉट किया तो BCCI और BCB के बीच संबंध और तनावपूर्ण बन गए थे. अगर भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करती है तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तय की गई वनडे सीरीज का क्या होगा, जो उसी वक्त होना है. बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ ने BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल के हवाले से बताया है कि वे भारत के दौरे को लेकर काफी सकारात्मक हैं.

Zoom

भारत के बांग्लादेश दौरे की नई तारीख सामने आई है.

नई दिल्ली: लंबे इंतजार और दो बार टलने के बाद नए साल में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. जनवरी 2027 में दोनों टीम के बीच छह मैचों की ‘व्हाइट-बॉल’ (वनडे और टी20) सीरीज खेली जा सकती है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार दोनों बोर्ड के बीच बातचीत आखिरी दौर पर है.

कितने वनडे और कितने टी-20?
भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और इतने ही मैच की टी-20 सीरीज खेल सकती है. मगर इसे संभव कैसे किया जाएगा, यही सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि तीन से नौ जनवरी के बीच जिम्बाब्वे की टीम तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है और इसके बाद 21 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होनी है.

तमीम इकबाल के अध्यक्ष बनने से रिश्ते सुधर रहे
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद लेफ्ट आर्म पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किया गया था, इसी के बाद दोनों देश के क्रिकेट संबंध खराब हुए. नौबत यहां तक पहुंच गई कि बांग्लादेश ने भारत में हुए टी-20 विश्व कप का ही बायकॉट कर दिया था. अब बांग्लादेश में नई सरकार के आने और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के बीसीसी प्रेसिडेंट बनने के बाद से क्रिकेट संबंध भी सुधर रहे हैं. माना जा रहा है कि BCCI इस प्रस्तावित दौरे को फाइनल करने से पहले सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है. तमीम इकबाल से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम थे.

भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज.

जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम बदलेगा?
सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश दौरे के लिए जगह बनाने के मकसद से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज का शेड्यूल बदला जा सकता है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. नए शेड्यूल में ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तैयारियों को भी ध्यान में रखना होगा, क्योंकि टीम को 21 जनवरी से शुरू होने वाले मैचों से पहले टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करनी है.

भारत ने पिछली बार कब किया था बांग्लादेश का दौरा
दिसंबर 2022 में भारतीय टीम आखिरी बार बांग्लादेश गई थी, तब उस दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले गए थे. अगर टीम इंडिया जनवरी 2027 में बांग्लादेश जाती है तो चार साल से भी ज्यादा समय के बाद भारत फिर से द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने बांग्लादेश जाएगा.



Source link