Hotel Accident CCTV : नशे में लड़खड़ाई महिला, होटल की 7वीं मंजिल से गिरी, सन्न होकर बॉयफ्रेंड देखता रह गया

Hotel Accident CCTV : नशे में लड़खड़ाई महिला, होटल की 7वीं मंजिल से गिरी, सन्न होकर बॉयफ्रेंड देखता रह गया


एक पल की लापरवाही पलक झपकते ही इंसान की जान कैसे ले सकती है, इसका एक दिल दहला देने वाला नजारा हाल ही में देखने को मिला है. एक 26 साल की महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ वैकेशन पर निकली था और दोनों देर रात तक पार्टी कर रहे थे. नशे में धुत जब ये कपल होटल की लॉबी से रूम तक जा रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई. बॉयफ्रेंड देखता रह गया और महिला 7वीं मंजिल पर बने कॉरिडोर की खिड़की से सीधे नीचे आ गिरी.

होटल की लॉबी में आखिरी हुआ क्या?

ये दिल दहला देने वाली घटना ब्राजील के साओ लुइस शहर के ‘रियो पोटी होटल’ की है. महिला की पहचान 26 वर्षीय रेनाटा रेबेका नेग्राओ सल्दान्हा दोस संतोस के रूप में हुई है. रेनाटा दो छोटे बच्चों की मां थी, जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है. वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ 28 अक्टूबर को पोकर खेलने और छुट्टियां बिताने के लिए साओ लुइस आई हुई थी. मंगलवार को दोनों को वापस अपने घर लौटना था, लेकिन उस खौफनाक रात 1:30 बजे हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां हमेशा के लिए तबाह कर दीं.

CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

इस पूरे हादसे की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेनाटा होटल के 7वें माले पर कॉरिडोर की खिड़की के किनारे बैठी हुई थी. तभी वो खिड़की के एल्यूमीनियम फ्रेम से टेक लगाकर थोड़ा पीछे की तरफ झुकी.

फ्रेम कमजोर होने के कारण अचानक टूट गया और रेनाटा संभल भी नहीं पाई. वो सीधे 7वीं मंजिल से नीचे होटल के मेन गेट पर बनी कैनोपी यानी छत पर जा गिरी. नीचे गिरते ही गंभीर चोटें आने की वजह से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों की पूरी टीम भी उसकी जान नहीं बचा सकी.

‘पथरा गया बॉयफ्रेंड’… कुछ सेकंड तक समझ ही नहीं आया क्या हुआ!

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू बॉयफ्रेंड का रिएक्शन रहा. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि जब रेनाटा खिड़की से नीचे गिरी, तो उसका बॉयफ्रेंड कुछ दूर पर ही खड़ा था. हादसा होते ही वो कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल सुन्न होकर वहीं खड़ा रह गया. वो इतना सदमे में था या नशे में था कि उसे तुरंत अंदाजा ही नहीं हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड 7वीं मंजिल से नीचे गिर चुकी है.

इसके कुछ देर बाद जब होटल का एक कर्मचारी दौड़ता हुआ वहां पहुंचा, तब जाकर बॉयफ्रेंड को घटना की भयावोता का अहसास हुआ और वहां हड़कंप मच गया.

पुलिस ने बताया हत्या या हादसा?

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कपल शराब या किसी अन्य नशे के असर में लग रहा था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया और उससे लंबी पूछताछ की.

मामले की जांच कर रहे चीफ जॉर्ज मार्क्स ने बताया कि ‘सीसीटीवी फुटेज से साफ होता है कि ये पूरी तरह से एक दुखद दुर्घटना थी. वीडियो में दिख रहा है कि किसी ने महिला को धक्का नहीं दिया. घटना के वक्त उसका बॉयफ्रेंड उसके करीब भी नहीं खड़ा था’.

सबूतों के आधार पर किसी भी तरह के हमले या हत्या की साजिश से इनकार करते हुए पुलिस ने पूछताछ के बाद बॉयफ्रेंड को रिहा कर दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर उसे और होटल स्टाफ को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.



Source link