Last Updated:
OBC Creamy Layer Policy: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर का दर्जा तय करते समय माता-पिता की सैलरी और खेती की आय को सीधे जोड़कर नहीं देखा जा सकता. साथ ही, शीर्ष अदालत ने कहा है कि 11 मार्च 2026 के उसके फैसले को पुराने मामलों पर लागू नहीं किया जाएगा. हालांकि 2025 की नियुक्तियों में इस पॉलिसी का पालन किया जाएगा. केंद्र सरकार शीर्ष अदालत के फैसले को पुराने मामलों से लागू नहीं करने की गुहार लेकर शीर्ष अदालत पहुंची थी. इस तरह उसे इस मामले में एक राहत मिल गई है. हालांकि, अदालत ने अपने 11 मार्च 2026 के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया.
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमी पॉलिसी पर अपने 11 मार्च के फैसले को जस का तस बरकरार रखा है.
OBC Creamy Layer Policy: ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने साफ किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नॉन-क्रीमी लेयर का दर्जा तय करते समय माता-पिता की सैलरी और खेती से होने वाली आमदनी को सीधे जोड़कर नहीं देखा जा सकता. यह फैसला उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जिनके बच्चे सिर्फ माता-पिता की नौकरी और वेतन के आधार पर आरक्षण के लाभ से बाहर कर दिए गए थे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके 11 मार्च 2026 के फैसले को पुराने मामलों पर लागू नहीं किया जाएगा. यानी पहले हो चुकी भर्तियों और नियुक्तियों को इस फैसले के आधार पर दोबारा नहीं खोला जाएगा. सवाल है कि आखिर ओबीसी क्रीमी लेयर का नियम क्या है, सैलरी को लेकर विवाद क्यों हुआ और अब सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया?
ओबीसी आरक्षण का लाभ समाज के उन वर्गों तक पहुंचाने के लिए दिया जाता है, जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं. लेकिन ओबीसी समुदाय के भीतर भी कुछ परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी आगे निकल चुके हैं. ऐसे परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिले, इसके लिए क्रीमी लेयर की व्यवस्था बनाई गई. क्रीमी लेयर का मतलब ओबीसी समुदाय का वह अपेक्षाकृत संपन्न और सामाजिक रूप से उन्नत तबका है, जिसे आरक्षण के दायरे से बाहर रखा जाता है. इसके उलट, नॉन-क्रीमी लेयर में आने वाले ओबीसी परिवार आरक्षण का लाभ लेने के पात्र होते हैं.
इस व्यवस्था की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के 1992 के इंद्रा सहनी फैसले के बाद हुई थी. इसके आधार पर केंद्र सरकार ने 8 सितंबर 1993 को एक ऑफिस ऑर्डर जारी कर क्रीमी लेयर की पहचान के लिए छह श्रेणियां तय की थीं. इनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोग, सरकारी सेवाओं में वर्ग-1 और वर्ग-2 के अधिकारी, सशस्त्र बलों में कर्नल स्तर से ऊपर के अधिकारी, डॉक्टर-सीए जैसे पेशेवर, एक लिमिट से अधिक चल संपत्ति के मालिक और एक निश्चित सीमा से अधिक की आय वाले लोग शामिल हैं.
क्रीमी लेयर की आय सीमा: केंद्र सरकार ने 2017 में इसे बढ़ाकर सालाना 8 लाख रुपये कर दिया था. यह सीमा ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की पहचान में इस्तेमाल होती है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि क्रीमी लेयर का फैसला केवल परिवार की कुल आमदनी देखकर नहीं होता. माता-पिता का पद और उनकी सेवा श्रेणी भी अहम है.
इस पूरे विवाद की जड़ 1993 के सरकारी आदेश और 2004 में जारी एक स्पष्टीकरण में है. 1993 के आदेश में कहा गया था कि क्रीमी लेयर की आय-सम्पत्ति जांच करते समय माता-पिता की सैलरी और कृषि से होने वाली आमदनी को नहीं जोड़ा जाएगा. इसके पीछे मकसद यह था कि आरक्षण से बाहर करने का आधार सिर्फ वेतन नहीं, बल्कि माता-पिता की सामाजिक और सेवा संबंधी स्थिति भी हो.
लेकिन 14 अक्टूबर 2004 को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया. इसमें कहा गया कि सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), बैंकों और दूसरे संस्थानों में काम करने वाले माता-पिता के पदों की सरकारी पदों के बराबर स्थिति तय नहीं होने पर उनकी सैलरी को आय जांच में शामिल किया जा सकता है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
