CAT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड की तारीख बदली, लेकिन 29 नवंबर को ही होगी परीक्षा


Last Updated:

CAT Admit Card 2026: CAT 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ा इंतजार आज खत्म होने वाला है. IIM इंदौर 6 नवंबर को परीक्षा का हॉल टिकट जारी करेगा. पहले इसे 4 नवंबर को जारी किया जाना था लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपने शेड्यूल में बदलाव करने की जरूरत नहीं है क्योंकि परीक्षा 29 नवंबर को ही आयोजित होगी. इस बार एग्जाम तीन शिफ्ट में होगा. उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे एडमिट कार्ड से अपनी शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी पहले ही जांच लें.

Top Deals Inside

CAT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड की तारीख बदली, लेकिन 29 नवंबर को होगी परीक्षाZoom

IIM CAT 2026 Admit Card: आईआईएम कैट का एडमिट कार्ड जारी होगा. (pic: magnific)

CAT Admit Card 2026: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आज का दिन अहम है. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर की ओर से आज यानी 6 नवंबर को कैट 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. खास बात यह है कि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख में बदलाव के बावजूद परीक्षा के शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ा है. कैट 2026 का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को ही किया जाएगा. परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर तीन शिफ्ट में होगी.

एडमिट कार्ड अब 6 नवंबर को होगा जारी

आईआईएम इंदौर ने पहले कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी करने की योजना बनाई थी हालांकि बाद में संस्थान ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी. अब उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट 6 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक करना होगा.एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी इसलिए लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि हॉल टिकट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने में परेशानी न हो.

एडमिट कार्ड की तारीख बदली, परीक्षा 29 नवंबर को ही होगी

उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि आईआईएम इंदौर ने सिर्फ एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है. परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को ही किया जाएगा. परीक्षा देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.इस बार परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी. उम्मीदवारों को कौन-सी शिफ्ट आवंटित की गई है और उन्हें परीक्षा केंद्र पर किस समय पहुंचना है.इसकी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी. इसलिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज परीक्षा समय और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से देखना जरूरी है.

तीन शिफ्ट में होगी CAT 2026 की परीक्षा

कैट 2026 की परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. हर शिफ्ट के लिए परीक्षा का समय दो घंटे रखा गया है. शिफ्ट के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है.
पहली शिफ्ट:सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक.
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक.
तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक.

ध्यान रखें कि यह परीक्षा का शिफ्टवार टाइमटेबल है. हर उम्मीदवार को अपनी आवंटित शिफ्ट के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी. आपकी परीक्षा किस शिफ्ट में होगी और केंद्र पर कितने बजे पहुंचना है, इसकी सही जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी.

CAT 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

कैट 2026 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन करना होगा. हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

1. सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Registered Candidate Login’ लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
4. लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद उन्हें सबमिट कर दें.
5. स्क्रीन पर CAT 2026 का एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें. परीक्षा के दिन हॉल टिकट से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ेगी.



Source link