36 साल के मोहम्‍मद शमी को टी20 टीम में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में करेंगे गेंदबाजी

36 साल के मोहम्‍मद शमी को टी20 टीम में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में करेंगे गेंदबाजी


होमखेलक्रिकेट

36 साल के शमी को T20 में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक ट्रॉफी में करेंगे बॉल‍िंग

Last Updated:

Mohammad Shami Bengal Squad for SMAT: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इस टीम में मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है. बंगाल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा. ग्रुप ए के सभी लीग मैच मुंबई में ही आयोजित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश और बड़ौदा जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं.

Zoom

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी बंगाल की ओर से खेलेंगे.

कोलकाता.  भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.  अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू टी20 टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे. बंगाल 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एलीट ग्रुप ए में कर्नाटक के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

इस टीम में बंगाल अंडर-23 के कप्तान शशांक सिंह भी शामिल हैं, जो सीनियर स्तर पर पदार्पण करेंगे. भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी टीम में जगह दी गई है.  बंगाल को ग्रुप ए में कर्नाटक, चंडीगढ़, झारखंड, मिजोरम, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ रखा गया है। ग्रुप ए के सभी लीग मैच मुंबई में खेले जाएंगे.

पीवी सिंधु और हरमनप्रीत के हाथों में IOA एथलीट आयोग की कमान, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

बंगाल की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, युवराज केसवानी, आदित्य पुरोहित, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर गांधी (विकेटकीपर), करण लाल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, सौरव हलदर, प्रयास रे बर्मन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, कनिष्क सेठ, सायन घोष, सैयद इरफान आफताब, अखिलेश यादव, ऋषभ चौधरी और शशांक सिंह.



Source link