Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में धनतेरस के दिन एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए.
सभी घायलों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के सराहां में धनतेरस के दिन हादसा हुआ है. 6 नवंबर, शुक्रवार को सराहां में शिमला-नाहन हाईवे एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें एक शख्स की मौत और 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. इस हादसे में बड़े भाई की मौत हुई है, जबकि छोटा भाई घायल है. पांच घायलों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. अन्य का सराहां में ही उपचार किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, धरतेरस पर सराहां के डुंगाघाट में यह हादसा हुआ. बोलेरो कैंपर दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रही थी।. गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे. इसमें 30 साल के काकू की मौत हो गई है, जबकि छोटा भाई राहुल घायल हुआ है. घायलों में सभी लोग 20 से 35 साल के बीच में हैं. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि ये लोग कहां जा रहे थे. फिलहाल, मृतक की पहचान हो गई है.
वहीं, घायल हुए लोग कमराऊ के खनलोग, पाखा और शिलाई के टिकरा समेत अन्य गांवों के रहने वाले हैं. हादसे में घायल सभी नौ लोग पुरुष हैं. गौर रहे कि इससे पहले, सिरमौर जिले के शिलाई के कांडों भटनोल में 2 नवंबर को कार हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत हो गई थी, जबकि 11 साल की बेटी घायल हो गई थी.