हिमाचल के चंबी में हिट एंड रन, प्रसिद्ध पहाड़ी लेखक रमेश मस्ताना की मौत, बुलेट से लौट रहे थे घर, साहित्य जगत में शोक की लहर


Last Updated:

Kangra Pahari Writer Ramesh Mastana Death: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी साहित्यकार रमेश मस्ताना का सड़क हादसे में निधन हो गया है. कांगड़ा के शाहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हुए थे. उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

हिमाचल में हिट एंड रनः प्रसिद्ध पहाड़ी लेखक की मौत, बुलेट से लौट रहे थे घरZoom

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी साहित्यकार रमेश मस्ताना की सड़क हादसे में मौत हो गई.

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के  पहाड़ी साहित्यकार रमेश मस्ताना की सड़क हादसे में मौत हो गई. 5 नवंबर की रात को वह अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे और इस दौरान रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लेकिन फिर अस्पताल में उनकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस इस हिट एंड रन केस की जांच कर रही है. उधर, दिवाली से पहले अब साहित्य जगत और मस्ताना के गृहजिले में शौक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के शाहपुर के चंबी में यह घटना पेश आई है. बताया जा रहा है कि कांगड़ा के ऐतिहासिक धर्मशाला कॉलेज के पहले स्वर्ण पदक विजेता रमेश मस्ताना अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे. चंबी में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर  मार दी. हादसे के बाद उन्हें शाहपुर स्थित नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

रमेश मस्ताना शाहपुर के नेरटी के रहने वाले थे और उन्होंने धर्मशाला कॉलेज से हिंदी संभाग में स्नातक की पढ़ाई की थी. एमए हिंदी में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था और डिग्री कॉलेज धर्मशाला के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे. रमेश चंद्र मस्ताना का जन्म नेरटी गांव के लच्छमन दास और फूलां देवी के घर हुआ था. उनके दादा ज्ञानचंद अपने समय में लाहौर के एक मदरसे में उर्दू के शिक्षक रहे थे. उनके पिता भी टीचर रहे थे. उनके दोनों बेटे भी शिक्षण क्षेत्र में नौकरी करते हैं.


मस्तान ने कविता, कहानी, आलेख, संस्मरण, यात्रा-वृतांत, समालोचना और सर्वेक्षण जैसी दर्जन भर पुस्तकें लिखी थी उनकी प्रमुख कृतियों में लोक-विश्वासों पर आधारित ‘आस्था के दीप : लोक विश्वास’, लोक-सांस्कृतिक विषयों पर ‘लोकमानस के दायरे’, पांगी-घाटी की संस्कृति को समेटती ‘पांगी-घाटी की पगडंडियाँ एवं परछाइयां’ (प्रभात शर्मा के साथ), हिमाचली-पहाड़ी कविता संकलन ‘पक्खरु बोलै’, हिन्दी कविता संकलन ‘काग़ज़ के फूलों में’, आलेख संग्रह ‘मिट्टिया दी पकड़’ और ‘मेरया मितरा’ शामिल हैं.



Source link